चुनाव

बिहार चुनाव के बाद महागठबंधन की रणनीति तैयार, हॉर्स ट्रेडिंग से बचने की प्लानिंग

Bihar Election 2025: विधानसभा चुनाव की वोटिंग पूरी हो चुकी है और अब सभी की नजरें 14 नवंबर को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं. उम्मीदवारों की किस्मत EVM में बंद है लेकिन महागठबंधन ने नतीजों के बाद की रणनीति पहले ही बना ली है. सूत्रों की माने तो अगर परिणाम के बाद हॉर्स ट्रेडिंग की स्थिति बनी तो महागठबंधन अपने विधायकों को दूसरे राज्यों में शिफ्ट करने की तैयारी में है.

क्या है पूरा प्लान?

इस प्लान के तहत टूट की आशंका वाले छोटे दलों के विधायकों को इंडिया ब्लॉक की सरकार वाले राज्यों में भेजा जाएगा. RJD अपने विधायकों को जीत के बाद तुरंत पटना बुलाकर सुरक्षित रखेगी. वहीं VIP पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी अपने विधायकों को विशेष विमान से पश्चिम बंगाल भेजने की तैयारी में हैं जहां ममता बनर्जी की सरकार है.

कांग्रेस की रणनीति साफ

कांग्रेस ने भी अपनी रणनीति साफ कर दी है. उसने विधानसभा पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया है कि जीतते ही विधायकों को पटना लाएं और फिर उन्हें कर्नाटक या तेलंगाना जैसे कांग्रेस शासित राज्यों में शिफ्ट करें. कांग्रेस ने आईपी गुप्ता के दल के विधायकों की जिम्मेदारी लेने का ऑफर भी दिया है. साथ ही निर्दलीय उम्मीदवारों को भी साथ लेने की योजना है, अगर वे महागठबंधन के समर्थन में आते हैं.

बिहार में बंपर वोटिंग

इस बार बिहार में जबरदस्त वोटिंग हुई है. दूसरे चरण में रिकॉर्ड 67.14 प्रतिशत मतदान हुआ है जो अब तक का सबसे ज्यादा है. पहले चरण में 65.09 प्रतिशत वोटिंग हुई थी. जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर ने इसे बदलाव का संकेत बताया है और कहा कि लोग अब विकल्प की तलाश में हैं.

ये भी पढ़ें-दिल्ली ब्लास्ट के बाद खुलासा, लाल किले की रेकी कर चुके थे आतंकी, i20 कार से जुड़ी नई जानकारी आई सामने

अब सबकी निगाहें 14 नवंबर पर हैं, जब तय होगा कि नीतीश कुमार फिर से सत्ता में लौटते हैं या तेजस्वी यादव पहली बार मुख्यमंत्री बनते हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

7 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

7 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

8 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

9 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

9 hours ago