Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

PM Modi Bhutan Visit

दिल्ली धमाके के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूटान यात्रा की. उन्होंने पुनात्सांगछू-II परियोजना का उद्घाटन किया और चौथे नरेश को 70वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी. ग्लोबल पीस फेस्टिवल में भी हुए शामिल.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने थिम्पू में भूटान के चौथे नरेश जिग्मे सिंग्ये वांगचुक से मुलाकात की और उनकी 70वीं जयंती पर शुभकामनाएं दीं. उन्होंने वैश्विक शांति प्रार्थना महोत्सव में भाग लिया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह भूटान के लिए रवाना हो गए. यह दो दिवसीय आधिकारिक दौरा 11-12 नवंबर तक चलेगा, जो भारत-भूटान मैत्री के इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ेगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूटान यात्रा से पहले वहां जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रिश्तों को और मजबूत करने के लिए यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। इस रिपोर्ट में देखें भूटान की तैयारियों की एक्सक्लूसिव झलक, पीएम मोदी के दौरे का पूरा एजेंडा और भारत-भूटान रिश्तों पर इसका असर।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 और 12 नवंबर 2025 को भूटान की यात्रा पर जाएंगे। यह उनकी चौथी भूटान यात्रा होगी, जो भारत और भूटान के बीच गहरे और भरोसेमंद रिश्तों को दर्शाती है। भूटान भारत की विदेश नीति में एक महत्वपूर्ण सहयोगी रहा है, जहां दोनों देश साझा मूल्यों, आपसी सम्मान और रणनीतिक साझेदारी पर आगे बढ़ रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11-12 नवंबर 2025 तक भूटान की राजकीय यात्रा पर रहेंगे. इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच मैत्री और सहयोग के विशेष संबंधों को मजबूत करना है.

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूटान के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन भूटान के अपने समकक्ष शेरिंग टोबगे के साथ मिलकर थिम्पू में ‘ज्ञाल्त्सुएन जेत्सुन पेमा मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल’ का उद्घाटन किया.