देश

सीवान में बोले PM Modi- ‘पंजे’ और ‘लालटेन’ के शिकंजे ने बिहार को पलायन का प्रतीक बना दिया था, NDA ने वापस विकास की पटरी पर लाया

बिहार दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस पर जमकर बरसे. इस दौरान पीएम मोदी ने शुक्रवार को सीवान में एक रैली को संबोधित करते हुए लालू यादव के राज की याद दिलाई और कहा कि जिस बिहार ने सदियों तक भारत की प्रगति को नेतृत्व दिया, उसको पंजे और लालटेन के शिकंजे ने पलायन का प्रतीक बना दिया था.

पीएम मोदी ने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा, “मेरे इस विश्वास का कारण बिहार के आप सभी लोगों का सामर्थ्य है. आपने मिलकर बिहार से जंगलराज का सफाया किया है. यहां के हमारे नौजवानों ने तो 20 साल पहले के बिहार की बदहाली सिर्फ किस्सों और कथाओं में ही सुनी है. उन्हें अंदाजा ही नहीं है कि जंगलराज वालों ने बिहार की क्या हालत बना दी थी. जिस बिहार ने सदियों तक भारत की प्रगति को नेतृत्व दिया, उसको पंजे और लालटेन के शिकंजे ने पलायन का प्रतीक बना दिया था. बिहार में रहने वाले हर व्यक्ति के लिए सबसे बड़ी बात होती है उसका स्वाभिमान.”

उन्होंने कहा कि मेरे बिहारी भाई-बहन कठिन से कठिन परिस्थिति में काम करके दिखा देते हैं. वो कभी अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं करते. लेकिन पंजे और लालटेन वालों ने मिलकर बिहार के स्वाभिमान को बहुत ठेस पहुंचाई है. इन लोगों ने ऐसी लूट-खसोट मचाई कि गरीबी बिहार का दुर्भाग्य बन गई. अनेक चुनौतियों को पार करते हुए सीएम नीतीश के नेतृत्व में एनडीए सरकार बिहार को विकास की पटरी पर वापस लाई है और मैं बिहारवासियों को विश्वास दिलाने आया हूं कि हमने भले बहुत कुछ किया हो, करते रहे हैं, करते रहेंगे, लेकिन इतने से शांत होकर रहने वाला मोदी नहीं है. मुझे तो अभी बिहार के लिए और भी बहुत कुछ करना है.

सीवान देश को ताकत देने वाली भूमि है

पीएम मोदी ने कहा कि सीवान की ये धरती हमारे स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरक स्थली है. ये हमारे लोकतंत्र को, देश को, संविधान को ताकत देने वाली भूमि है. सीवान ने राजेंद्र बाबू जैसी महान संतान देश को दी. संविधान निर्माण से लेकर देश को दिशा दिखाने में राजेंद्र बाबू की बहुत बड़ी भूमिका रही. सीवान ने ब्रज किशोर प्रसाद जैसे महान समाज सुधारक भी देश को दिए. आज इस मंच से हजारों, करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है. विकास की ये सारी परियोजनाएं बिहार को उज्ज्वल भविष्य की तरफ ले जाएगी, समृद्ध बिहार बनाएंगी. सीवान ,सासाराम, बक्सर, मोतिहारी, बेतिया और आरा जैसे बिहार के सारे इलाके फले-फूलें, इस दिशा में ये प्रोजेक्ट बड़ी भूमिका निभाएंगे. इनसे गरीब, वंचित, दलित, पिछड़े, अति पिछड़े हर समाज का जीवन आसान होगा.

उन्होंने आगे कहा, “आप सब जानते हैं कि मैं कल ही विदेश से लौटा हूं. इस दौरे में मेरी दुनिया के बड़े-बड़े समृद्ध देशों के नेताओं से बात हुई. सारे नेता भारत की तेज प्रगति से बहुत प्रभावित हैं. वे भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनते देख रहे हैं. निश्चित तौर पर इसमें बिहार की बहुत बड़ी भूमिका होने वाली है. बिहार समृद्ध होगा और देश की समृद्धि में भी बड़ी भूमिका निभाएगा.”


ये भी पढ़ें: PM मोदी ने बिहार को दी 28 परियोजनाओं की सौगात, खुले वाहन पर सवार होकर सीएम नीतीश के साथ मंच तक पहुंचे


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

तालियां रोक नहीं पाए दर्शक, IIT Bombay में जब रोबोट्स ने स्टेज पर किया गजब का डांस

IIT Bombay Robots Dance Video: IIT Bombay ने एक बार फिर साबित कर दिया है…

11 minutes ago

अभिषेक ने चटाई पाकिस्तान को धूल! 4-3 से भारत की फतह, कैसा था लास्ट मिनट का मोमेंट?

Asian Games 2026 हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में…

12 minutes ago

‘पॉलिटिक्स मत लाओ यहां…’: मनीष कश्यप पर भड़के तेज प्रताप यादव, खुद को बताया घर का ‘पीएम’

Rise And Fall Season 2: रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' में अल्टीमेट रूलर बने…

14 minutes ago

‘क्या इसीलिए रोकी थी CBI जांच?’ घोटालों के आरोपी अफसरों की रिहाई पर भड़की बीजेपी, हेमंत सरकार को घेरा

झारखंड के बड़े घोटालों में फंसे आरोपी अधिकारियों के लगातार जमानत पाकर जेल से बाहर…

30 minutes ago

अडानी ग्रीन एनर्जी ने बैटरी स्टोरेज में बढ़ाई रफ्तार, 6.63 GWh तक पहुंची क्षमता

Adani Green Energy: अडानी ग्रीन एनर्जी ने गुजरात के खावड़ा में BESS क्षमता बढ़ाकर 6.63…

45 minutes ago

अब हर शनिवार होगा ‘इतवार’! क्या मान ली गई बैंकों की 5 डे वर्किंग वाली बात?

Saturday Bank Holiday Fact Check: सोशल मीडिया पर वित्त मंत्रालय के नाम से एक गजट…

49 minutes ago