Covid 19 Alert: भारत में अब कोरोना को काफी हद तक कंट्रोल किया जा चुका है लेकिन, एक और बड़ी समस्या सामने आई है. कोरोना का एक नया वेरिएंट सामने आया है जिसे NB.18.1 या निंबस के नाम से जाना जाता है.
इसके ऐसे लक्षण सामने आए हैं जो सुनकर ही बेहद दर्दनाक लगते हैं. इस कोरोना वेरिएंट के लक्षण ऐसे हैं जिसमें गले में ब्लेड से कटने जैसी चुभन होती है.
पिछले महीने के अंत में इस लक्षण के मामलों में खासतौर पर साउथ ईस्ट एशिया, भूमध्यसागरीय क्षेत्र और पश्चिमी प्रशांत देशों में तेजी देखी गई.
अमेरिका के वाशिंगटन, न्यूयॉर्क और कैलिफोर्निया के एयरपोर्ट्स पर किए गए स्वास्थ्य परीक्षणों में कुछ पॉजिटिव पाए गए यात्रियों में भी यही गले में तेज जलन और कटने जैसा दर्द महसूस हुआ, जिसे अब ‘रेजर ब्लेड थ्रोट’ कहा जा रहा है.
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इस वेरिएंट को अभी निगरानी सूची में रखा है और उस पर निरंतर अध्ययन किया जा रहा है ताकि इसके व्यवहार और प्रभावों को बेहतर ढंग से समझा जा सके.
शुरुआती जांच में यह वेरिएंट अत्यधिक खतरनाक नहीं माना जा रहा है, लेकिन इसकी संक्रमण फैलाने की रफ्तार काफी तेज है.
अच्छी बात यह है कि यह कोई नया वेरिएंट नहीं है, बल्कि पुराना वायरस ही फिर से सक्रिय हुआ है. इससे जान का जोखिम आम तौर पर उन लोगों के लिए अधिक होता है जो पहले से किसी गंभीर बीमारी या स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे होते हैं.
डॉक्टरों का मानना है कि यह लक्षण देखने में गंभीर नहीं लगते, लेकिन इसे हल्के में लेना भी ठीक नहीं होगा. डॉक्टर कहते हैं कई बार हम अनजाने में ऐसी गलतियाँ कर बैठते हैं जो बीमारियों को न्योता देने का काम करती हैं.
यह संक्रमण दरअसल ओमिक्रोन का एक सब-वेरिएंट है, जिसमें कुछ पुराने लक्षण जैसे गले में खराश तो पहले से ही शामिल थे, लेकिन इस बार इसका असर गले पर कुछ ज्यादा ही दिख रहा है.
डॉक्टर सलाह देते हैं कि लोगों को गले से जुड़ी किसी भी परेशानी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
ये बी पढ़ें- बारिश के मौसम में हाइड्रेट रखेगा नींबू और चुटकी भर सेंधा नमक, जानें इसके फायदे
-भारत एक्सप्रेस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…