PM Modi Birthday wishes: 17 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस पर देश भर के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बिहार के सीएम, आंध्र प्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू, असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा और बंगाल के कद्दावर नेताओं समेत पूरब से पश्चिम तक के तमाम राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने पीएम मोदी को ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ का असली ध्वजवाहक बताया.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर लिखा कि 145 करोड़ भारतीयों के जीवन में सुरक्षा, समृद्धि और स्वाभिमान का नवप्रभात लाने वाले ‘नए भारत के शिल्पी’ पीएम मोदी को जन्मदिन की कोटि-कोटि बधाई. योगी ने कहा कि ‘नेशन फर्स्ट’ का संकल्प ही आज विकसित भारत का आधार बन चुका है. प्रभु श्री राम से उनके दीर्घायु होने की कामना है.
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक पीएम मोदी का 25 वर्षों का सफर स्वतंत्र भारत के इतिहास में दर्ज हो चुका है. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट और मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भी पीएम मोदी के उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना करते हुए कहा कि उनके विजन से देश आत्मनिर्भर बन रहा है.
यह भी पढ़ें: संगठन के गुमनाम सिपाही से ‘प्रधान सेवक’ तक! जानिए कैसे भारतीय राजनीति के सिरमौर बने नरेंद्र मोदी?
अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू, सिक्किम के सीएम प्रेम सिंह तमांग, मणिपुर, नागालैंड, त्रिपुरा और गोवा के मुख्यमंत्रियों ने भी पीएम मोदी को बधाई दी. सभी ने एक सुर में कहा कि पीएम मोदी ने पूर्वोत्तर के राज्यों को देश की मुख्यधारा से जोड़ा है और ‘विकास भी विरासत भी’ के मंत्र पर चलते हुए देश को दुनिया की महाशक्ति बनाया है.
-भारत एक्सप्रेस
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को शेयर…
NCR AQI Improvement: पंजाब में 16 नवंबर 2026 तक पराली जलाने की 6,433 घटनाएं दर्ज…
खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अमिताभ बच्चन को धमकी देते हुए 19 से 27…
Robert Pattinson: रॉबर्ट पैटिनसन नए जेम्स बॉन्ड यानी 007 बन गए हैं. कभी थिएटर के…
Punjab Stubble Burning: पंजाब में 16 नवंबर 2026 तक पराली जलाने की 6,433 घटनाएं दर्ज…
OP Rajbhar house gherao Lucknow: एक ओर ओपी राजभर ने एक्स पर अखिलेश यादव और…