देश

Delhi: निज़ामुद्दीन दरगाह में मना PM मोदी का 75वां जन्मदिन, बेसहारा बच्‍चों को बांटा केक

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली की प्रसिद्ध हज़रत निज़ामुद्दीन औलिया दरगाह में भाजपा के वरिष्ठ नेता और सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट अमन सिन्हा के नेतृत्व में पसमांदा मुस्लिम समाज उत्थान समिति के राष्ट्रीय नेतृत्व ने विशेष आयोजन किया. मुख्य संरक्षक इरफान अहमद और राष्ट्रीय अध्यक्ष एहसान अब्बासी के साथ दिल्ली के पदाधिकारी और समाज के प्रबुद्ध लोगों ने अकीदत के साथ चादर और फूल पेश किए. इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.

यतीम बच्चों के लिए मांगी दुआएं

इस आयोजन में यतीम और गरीब बच्चों के बीच केक और मिष्ठान वितरित किए गए, जो इस उत्सव की विशेषता रही. दरगाह के सज्जादा नशीन पीर सैयद ग़ुलाम निज़ाम निज़ामी ने पीएम मोदी की सेहत, सलामती और लंबी उम्र के लिए दुआएं मांगी. इस दौरान उपस्थित लोगों ने देश के जनप्रिय नेता के प्रति सम्मान व्यक्त किया. तस्वीरों में लोग पारंपरिक परिधानों में नज़र आए, जो सांस्कृतिक एकता का प्रतीक रहा.

सामाजिक सौहार्द का संदेश

यह आयोजन न केवल पीएम मोदी के जन्मदिन का जश्न था, बल्कि सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश भी देता है. भाजपा और पसमांदा मुस्लिम समाज उत्थान समिति के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस कार्यक्रम ने देश की विविधता में एकता को दर्शाया. लोगों ने इस पहल की सराहना की और इसे समाज के सभी वर्गों को जोड़ने वाला कदम बताया.

ये भी पढ़े: ‘PM मोदी सबके लिए आदर्श हैं’, 75वें जन्मदिन पर भाजपा सांसद मेधा कुलकर्णी ने यूं दी बधाई

भारत एक्सप्रेस

Dr. Khalid Raza Khan

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago