राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की प्रसिद्ध हज़रत निज़ामुद्दीन औलिया दरगाह में भाजपा के वरिष्ठ नेता और सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट अमन सिन्हा के नेतृत्व में पसमांदा मुस्लिम समाज उत्थान समिति के राष्ट्रीय नेतृत्व ने विशेष आयोजन किया. मुख्य संरक्षक इरफान अहमद और राष्ट्रीय अध्यक्ष एहसान अब्बासी के साथ दिल्ली के पदाधिकारी और समाज के प्रबुद्ध लोगों ने अकीदत के साथ चादर और फूल पेश किए. इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.
यतीम बच्चों के लिए मांगी दुआएं
इस आयोजन में यतीम और गरीब बच्चों के बीच केक और मिष्ठान वितरित किए गए, जो इस उत्सव की विशेषता रही. दरगाह के सज्जादा नशीन पीर सैयद ग़ुलाम निज़ाम निज़ामी ने पीएम मोदी की सेहत, सलामती और लंबी उम्र के लिए दुआएं मांगी. इस दौरान उपस्थित लोगों ने देश के जनप्रिय नेता के प्रति सम्मान व्यक्त किया. तस्वीरों में लोग पारंपरिक परिधानों में नज़र आए, जो सांस्कृतिक एकता का प्रतीक रहा.
सामाजिक सौहार्द का संदेश
यह आयोजन न केवल पीएम मोदी के जन्मदिन का जश्न था, बल्कि सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश भी देता है. भाजपा और पसमांदा मुस्लिम समाज उत्थान समिति के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस कार्यक्रम ने देश की विविधता में एकता को दर्शाया. लोगों ने इस पहल की सराहना की और इसे समाज के सभी वर्गों को जोड़ने वाला कदम बताया.
ये भी पढ़े: ‘PM मोदी सबके लिए आदर्श हैं’, 75वें जन्मदिन पर भाजपा सांसद मेधा कुलकर्णी ने यूं दी बधाई
भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



