देश

PM मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुए “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” अभियान से गुजरात में 42 हजार से ज्‍यादा महिलाओं को मिला लाभ

गुजरात के दाहोद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू किए गए “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” अभियान के तहत अब तक 42 हजार से ज्‍यादा महिलाओं को शिविरों का लाभ मिल चुका है और आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ेगी.

दाहोद के स्वास्थ्य मंदिरों आयोजित होंगे स्वास्थ्य शिविर

इस अभियान के तहत, राज्य भर में आयोजित होने वाले स्वास्थ्य शिविरों के दौरान दाहोद के ही स्वास्थ्य मंदिरों में कुल 7755 स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे. ये स्थान जिला अस्पताल, उप-जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, उप-केंद्र आयुष्मान आरोग्य मंदिर हैं, जहां महिलाओं की किसी भी समस्या का निदान और उपचार किया जाएगा.

दाहोद के एडीएचओ डॉ. गिरवर बारिया ने बताया कि इस पखवाड़े के दौरान निक्षय मित्र पंजीकरण अभियान के अंतर्गत, टीबी रोगियों को गोद लेने और टीबी के विरुद्ध जन आंदोलन में सहयोग देने हेतु व्यक्तियों, संस्थाओं और संगठनों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए “निक्षय मित्रों” का पंजीकरण किया जाएगा. ताकि हम सब मिलकर टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त कर सकें.

स्वास्थ्य शिविरों में महिलाओं के लिए निजी अस्पताल

इस अभियान के दौरान महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन में निजी अस्पताल, पीएमजेएवाई विशेषज्ञ और क्लीनिक भी शामिल होंगे.

डॉ. गिरवर बारिया ने आईएएनएस से खास बातचीत में बताया कि पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान शुरू किया गया, जो पूरे देश में चल रहा है, और इसका एक हिस्सा हमारे दाहोद जिले में शुरू किया गया है.

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय हर सितंबर में “पोषण माह” का आयोजन करता है, जो इसी अभियान के साथ मेल खाता है. “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” अभियान का “पोषण माह” के साथ जुड़ना मातृ, किशोर और बाल पोषण पर संयुक्त रूप से ध्यान देकर इसके प्रभाव को बढ़ाने का एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान करता है.

जाइडस मेडिकल की डॉक्‍टर भूमिका ठक्कर ने बताया कि पीएम मोदी के जन्‍मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़े के रूप में दाहोद में “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” अभियान चलाया जा रहा है. जहां हम हमारे शिविर में आने वाली महिलाओं की जांच करते हैं.

एक मरीज के तीमारदार ने बताया कि वह अपनी माताजी को “स्वच्छ नारी सशक्त परिवार अभियान” के तहत केंद्र पर दिखाने आई हूं. डॉक्‍टर ने चेकअप किया है, दो दिन के बाद दोबारा दिखाने आना है.

ये भी पढ़ें: फिर मुसीबत में Rahul Gandhi…लखनऊ MP-MLA कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज, 1 अक्टूबर को सुनवाई

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘मुझे क्यों नहीं..’ भारी दर्द में हैं डोनाल्ड ट्रंप! नोबेल कमेटी को क्या-क्या ताने मारे?

Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…

9 minutes ago

पटना में सीईसी के खिलाफ आंदोलन पर सांसद मनोज झा बोले- ‘लोकतंत्र के लिए यह मुश्किल समय, अब निरंतरता में होंगे प्रदर्शन’

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…

9 minutes ago

जब चंद्रशेखर संग हेलिकॉप्टर से लगाया गांव का चक्कर, जानिए जेपी के सिताब दियारा से आखिरी सफर की कहानी

Jayaprakash Narayan Death Anniversary: संपूर्ण क्रांति के नायक जेपी की आज पुण्यतिथि है. 1978 में…

21 minutes ago

करोड़ों के इलाज से दम तोड़ रहीं सांसें! SMA मरीजों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने की परमानेंट फंड की मांग

सुप्रीम कोर्ट ने स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों…

26 minutes ago

सिर्फ चेतावनी नहीं, अब एक्शन चाहिए; दक्षिण एशिया में जानलेवा बनती गर्मी से निपटने के लिए भारत समेत 4 देश आए साथ

दक्षिण एशिया में बढ़ती गर्मी के बीच भारत, नेपाल, बांग्लादेश और भूटान ने हीटवेव और…

32 minutes ago