Bihar News: बिहार की राजनीति में एक बार फिर पारिवारिक समीकरण सुर्खियों में हैं. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या (Rohini Acharya) बीते दिनों अपने बागी तेवरों और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में रहीं. रोहिणी ने पिता लालू यादव, भाई तेजस्वी यादव और पार्टी RJD को अनफॉलो कर दिया. जिसके बाद अब उनके समर्थन में बड़े भाई और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव खुलकर सामने आए हैं.
तेज प्रताप ने न सिर्फ बहन का पक्ष लिया, बल्कि तीखे शब्दों में चेतावनी भी दी.
शनिवार को तेज प्रताप यादव ने कहा-
हमारी बहन पूजनीय हैं और उन्होंने जो बातें सोशल मीडिया पर रखी हैं, उसमें पूरी सच्चाई है. बहन ने अपनी बात रखने का काम किया है. अगर उनमें सच्चाई नहीं होती तो वह कभी भी सार्वजनिक रूप से ऐसा कदम नहीं उठातीं. हम पूरी तरह उनके साथ खड़े हैं.
तेज प्रताप ने आगे कहा कि उन्होंने जो मुद्दे उठाए हैं, वे एक महिला और एक बहन के नाते बेहद सराहनीय हैं. तेज प्रताप ने कहा कि ऐसा साहसिक कदम हर बेटी नहीं उठा पाती. बहन का अपमान करने वालों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा, जो हमारी बहन का अपमान करेगा, उस पर कृष्ण का सुदर्शन चक्र चलेगा.
गौरतलब है कि तेज प्रताप पहले भी खुद को कृष्ण और तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को अर्जुन बताते रहे हैं. हालांकि समय के साथ पारिवारिक और राजनीतिक मतभेदों के चलते दोनों भाइयों के बीच रिश्ते पहले जैसे मधुर नहीं रहे. बावजूद इसके, तेज प्रताप ने खुलकर अपनी बहन रोहिणी को समर्थन दिया है.
वहीं राजनीतिक गठबंधन पर पूछे गए सवाल पर तेज प्रताप ने कहा कि बिहार में गठबंधन पहले से ही बन चुका है. उन्होंने दावा किया कि उनकी टीम से जुड़े लोग जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं और यही असली गठबंधन है. साथ ही प्रशांत किशोर के हालिया बयान पर भी तेज प्रताप ने तंज कसा. उन्होंने कहा कि कौन किसका पर्दाफाश कर रहा है, यह सब होता रहता है. राजनीति में हर नेता किसी न किसी का पर्दाफाश करता है.
ये भी पढ़ें: Bihar News: विधानसभा चुनाव से पहले तेजस्वी यादव CM चेहरा घोषित? कलम बांटने पर गरमाई सियासत
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने अमृतसर स्थित श्री…
UP Rajya Sabha Election Update: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर अब वोटिंग नहीं…
Air India EasyRoam SIM: विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एयर इंडिया ने EasyRoam…
Nana Patekar Kargil War: नाना बताते हैं कि कारगिल युद्ध के समय वो द्रास, लेह,…
Adani Enterprises Credit Rating: CareEdge ने अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग बढ़ाकर CARE AA…
सुप्रीम कोर्ट ने दवा कंपनियों द्वारा डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट, विदेश यात्राएं, कैश और अन्य…