बिश्केक में पीएम मोदी बापू को नमन कर SCO में ठोकेंगे ताल, PC-@narendramodi
उज्बेकिस्तान में कूटनीतिक भौकाल काटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने महा-दौरे के दूसरे पड़ाव यानी किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंच चुके हैं. 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे पीएम मोदी का बिश्केक में ऐसा तूफानी और जोशीला स्वागत हुआ कि पूरा माहौल ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठा.
विदेशी सरजमीं पर प्रवासी भारतीयों का यह हाई-वोल्टेज जोश साफ बता रहा है कि मध्य एशिया में भी भारत का डंका किस कदर बज रहा है. बिश्केक पहुंचते ही पीएम मोदी ने सबसे पहले महात्मा गांधी के स्मारक पर शीश झुकाकर बापू को नमन किया और वैश्विक शांति का बड़ा संदेश दिया.
रविवार को जब पीएम मोदी किर्गिस्तान के मानस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरे, तो वहां कैबिनेट ऑफ मिनिस्टर्स के चेयरमैन आदिलबेक कासिमालिएव ने उनका भव्य स्वागत किया. इसके बाद जब पीएम मोदी भारतीय समुदाय के लोगों के बीच पहुंचे, तो वहां का नजारा देखते ही बन रहा था. प्रवासी भारतीयों ने पूरी गर्मजोशी और आत्मीयता के साथ अपने प्रधानमंत्री का स्वागत किया.
‘वंदे मातरम’ के गगनभेदी नारों के बीच पीएम मोदी भी अपनी खुशी नहीं रोक पाए. यह मुलाकात किर्गिस्तान में रह रहे भारतीयों के अपनी मिट्टी से मजबूत जुड़ाव और गर्व का सबसे बड़ा सबूत थी.
सोमवार की सुबह पीएम मोदी का सबसे पहला कार्यक्रम बापू को श्रद्धांजलि देने का था. उन्होंने बिश्केक में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया. इस भावुक पल को साझा करते हुए पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि सोमवार सुबह बिश्केक में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर उन्हें श्रद्धांजलि दी; गांधी जी के विचारों का हमारे मन पर हमेशा गहरा और अनोखा असर रहेगा. यह पल मध्य एशिया में भारत के सभ्यतागत और शांतिपूर्ण संबंधों की एक जीती-जागती मिसाल बन गया.
इस पूरी यात्रा का सबसे बड़ा मकसद 26वीं SCO समिट में भारत की दमदार मौजूदगी दर्ज कराना है. अपनी यात्रा से पहले ही पीएम मोदी ने अपने इरादे साफ कर दिए थे कि भारत 2017 से इस संगठन का एक पावरफुल मेंबर रहा है. पीएम मोदी ने दो टूक शब्दों में कहा है कि उनका विजन सुरक्षा, कनेक्टिविटी और अवसरों पर टिका है.
बिश्केक के इस मंच से पीएम मोदी आतंकवाद, अलगाववाद और चरमपंथ जैसी वैश्विक बीमारियों के खिलाफ कड़ा प्रहार करने वाले हैं, ताकि पूरे यूरेशियाई क्षेत्र में शांति और स्थिरता कायम की जा सके.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…
IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…
Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…
Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…
अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…