PM Modi On Budget 2026-27: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम बजट 2026-27 पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट केवल तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था का दस्तावेज नहीं है, बल्कि भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में मजबूत कदम है. उन्होंने इसे नारी शक्ति, युवाओं और आत्मनिर्भर भारत की आकांक्षाओं को सशक्त करने वाला बजट बताते हुए कहा कि यह विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की मजबूत नींव रखता है.
पीएम मोदी ने आगे कहा कि यह ट्रस्ट बेस्ट गवर्नेंस को साकार करने वाला बजट है. इसमें फिजकल डेफ्सिट कम रखने और महंगाई को कम रखने के उपाय किए गए हैं. यह भारत की वैश्विक भूमिका को नए तरीके से सशक्त करता है. हम जल्द से जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यस्था बनना चाहते हैं. हाल में जो बड़ी-बड़ी ट्रेड डील भारत ने की है, उसका अधिकतम फायदा युवाओं को मिलेगा.
पीएम मोदी ने कहा, अलग-अलग सेक्टर्स में लीडर्स, इनोवेटर्स और क्रिएटर्स तैयार होंगे. ऑरेंज इकोनॉमी का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने भरोसा जताया कि आने वाले समय में युवाओं के लिए अवसरों के ढेरों दरवाजे खुलेंगे. उन्होंने कहा कि इस बजट से रोजगार सृजन को भी प्रोत्साहन मिलेगा. पर्यटन के लिए भी ठोक कदम उठाए गए हैं. उन्होंने कहा कि बजट 2026 के माध्यम से भारत को ताकतवर बनाकर संतुलित विकास की नींव मजबूत की गई है.
ये भी पढ़ें:Budget 2026: निर्मला सीतारमण के 9 बजट और 9 साड़ियां, क्या कहता है इतिहास?
पीएम मोदी ने आगे कहा कि इस बजट में मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत का रोडमैप प्रस्तुत किया गया है. इस बजट में नई उभरती इकोनामी यानी सनराइज सेक्टर को बढ़ावा दिया गया है. सेमीकंडक्टर, बायोफ्यूल, रेयर अर्थ, हाईएंड टूट आदि नए सेक्टर को बढ़ावा दिया गया है. बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए कई बड़े कदम उठाए गए हैं. उन्होंने कहा कि इसमें टियर-2 और टियर-3 शहरों के विकास पर खास जोर दिया गया है.
-भारत एक्सप्रेस
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…