देश

बजट से विकसित भारत की नींव: पीएम मोदी ने बताया- कैसे AI, केयर इकॉनमी और AVGC बदलेंगे देश की तस्वीर

PM Modi Budget Webinar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने सोमवार को बजट के बाद आयोजित वेबिनार श्रृंखला के चौथे सत्र को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि इस साल के बजट का मकसद देश के लोगों की उम्मीदों और जरूरतों को पूरा करना है. “सबका साथ, सबका विकास– जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति” थीम पर आयोजित इस वेबिनार में उन्होंने शिक्षा, कौशल विकास, स्वास्थ्य, पर्यटन, खेल और संस्कृति को देश के विकास के अहम आधार बताया.

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार इन सभी क्षेत्रों को मजबूत बनाकर देश की प्रगति को तेज करना चाहती है. उन्होंने विशेषज्ञों और नीति निर्माताओं से आग्रह किया कि वे बजट में की गई घोषणाओं को जमीन पर उतारने के लिए ठोस सुझाव दें. उनके अनुसार जनता की उम्मीदों को पूरा करना सरकार का संकल्प है.

आयुष्मान भारत से बेहतर हो रही स्वास्थ्य व्यवस्था- पीएम

स्वास्थ्य क्षेत्र की बात करते हुए पीएम मोदी ने निवारक और समग्र स्वास्थ्य व्यवस्था पर जोर दिया. उन्होंने बताया कि देश में स्वास्थ्य सुविधाओं को तेजी से बेहतर बनाया जा रहा है. कई जिलों में नए मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं और आयुष्मान भारत (Ayushman Bharat) जैसी योजनाओं के जरिए लोगों तक इलाज की सुविधा पहुंचाई जा रही है. उन्होंने यह भी कहा कि योग और आयुर्वेद की लोकप्रियता दुनिया भर में बढ़ रही है.

केयर इकॉनमी क्या है?

प्रधानमंत्री ने “केयर इकॉनमी” यानी देखभाल से जुड़ी सेवाओं के बढ़ते महत्व का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लिए युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए नए प्रशिक्षण मॉडल तैयार करने की जरूरत है. साथ ही डिजिटल हेल्थ और टेलीमेडिसिन के बढ़ते इस्तेमाल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इससे दूर-दराज के इलाकों में भी स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना आसान हुआ है, लेकिन इसके बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ानी जरूरी है.

NEP में AI की होगी एंट्री

शिक्षा के बारे में उन्होंने कहा कि युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है, इसलिए शिक्षा प्रणाली को भी समय के अनुसार बदलना होगा. उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (National Education Policy 2020) का उल्लेख करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य शिक्षा को रोजगार और उद्यम से जोड़ना है. इसके साथ ही उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ऑटोमेशन और डिजिटल अर्थव्यवस्था जैसे क्षेत्रों के अनुसार नए पाठ्यक्रम विकसित करने की जरूरत बताई.

AVGC सेक्टर पर क्या कहा?

प्रधानमंत्री ने एवीजीसी सेक्टर- एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि संस्थानों को उद्योगों के साथ मिलकर काम करना चाहिए और अनुसंधान आधारित शिक्षा को बढ़ावा देना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) के क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी खुशी की बात है, लेकिन मजबूत रिसर्च इकोसिस्टम बनाना भी जरूरी है.


ये भी पढ़ें: ‘मोदी जी का नेतृत्व ही विकसित भारत की नींव’, भारत एक्सप्रेस कॉन्क्लेव बोले सी.आर. पाटिल


खेल और पर्यटन पर क्या कहा?

खेल और पर्यटन के महत्व का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि स्वस्थ और अनुशासित युवा ही देश की असली ताकत होते हैं. उन्होंने खेलो इंडिया (Khelo India) योजना का उदाहरण देते हुए कहा कि छोटे शहरों से भी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे लाने और उन्हें बेहतर प्रशिक्षण व आर्थिक सहायता देने पर सरकार काम कर रही है.

पर्यटन क्षेत्र के बारे में उन्होंने कहा कि इसमें रोजगार की बहुत संभावनाएं हैं. इसके लिए नए पर्यटन स्थलों का विकास, प्रशिक्षित गाइड, बेहतर आतिथ्य सेवाएं और मजबूत डिजिटल कनेक्टिविटी जरूरी है. सरकार भारत को वैश्विक पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में काम कर रही है. अपने संबोधन के अंत में प्रधानमंत्री ने कहा कि संस्थानों, उद्योगों और शिक्षा जगत के बीच बेहतर तालमेल से ही देश की प्रगति तेज होगी और ऐसे प्रयास विकसित भारत की मजबूत नींव तैयार करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

लक्ष्मी पूजन के दिन शेयर बाजार ने दिखाया रुखापन, 8 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़, सेंसेक्स-निफ्टी औंधे मुंह गिरे

Muhurat Trading 2026: दीवाली के विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र में 8 साल का रिकॉर्ड टूट…

17 minutes ago

Aaj Ka Panchang 9 November 2026: सोमवती अमावस्या आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि और सूर्योदय का समय

Aaj Ka Panchang 9 November 2026: 9 नवंबर 2026 को सोमवती अमावस्या है. जानें अमावस्या…

1 hour ago

Aaj Ka Rashifal: किन राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे और किसे रहना होगा संभलकर? जानें ग्रहों की चाल का हाल

Aaj Ka Rashifal: आज चंद्रमा स्वाति नक्षत्र में गोचर करते हुए राहु के नक्षत्र के…

2 hours ago

गोवर्धन पूजा पर क्यों लगाया जाता है अन्नकूट का भोग? जानिए इसमें छिपे सेहत के अनोखे राज

गोवर्धन पूजा पर भगवान श्री कृष्ण को चढ़ाए जाने वाले अन्नकूट का धार्मिक महत्व के…

3 hours ago

9 या 10 नवंबर, कब मनाई जाएगी गोवर्धन पूजा? जानें सही तारीख, पूजा विधि और कृष्ण की कथा

Govardhan Puja 2026: गोवर्धन पूजा 2026 इस बार 10 नवंबर, मंगलवार को मनाई जाएगी. कार्तिक…

3 hours ago