देश

दिल्ली ब्लास्ट की हर अपडेट पर पीएम मोदी की नजर, मारे गए लोगों के प्रति जताई संवेदना

Lal Kila Blast Update: दिल्ली में लाल किले के पास कार में धमाका होने से अफरातफरी मच गई है. इस धमाके में 11 लोगों की मौत हो गई है और 24 लोग घायल हुए हैं. गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि एक i-20 कार के पिछले हिस्से में धमाका हुआ है. वहीं इस पूरी घटना पर पीएम मोदी नजर बनाए हुए हैं. उन्होंने खुद गृहमंत्री से बात कर घटना की जानकारी ली है. इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडया पोस्ट के जरिए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है.

दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने बताया कि फोर्ट मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास शाम 6:52 बजे ब्लास्ट हुआ. पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और जांच शुरू कर दी है. कई एजेंसियां घटनास्थल पर पहुंच गई हैं और जांच में जुटी हुई हैं. धमाके के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस और अन्य एजेंसियां जांच में जुटी हुई हैं.

पीएम मोदी ने जताई संवेदन

इस घटना को लेकर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा कि आज शाम दिल्ली में हुए ब्लास्ट में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हों. प्रभावित लोगों को अधिकारी मदद कर रहे हैं. मैंने गृह मंत्री अमित शाह और अन्य अधिकारियों के साथ स्थिति का जायजा लिया.

अमित शाह ने की बैठक

घायलों को लोक नायक जय प्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. वहां उनसे मिलने के लिए गृहमंत्री अमित शाह भी पहुंचे और उनकी सेहत का हाल जाना. इसके साथ ही उन्होंने तुरंत इस मामले को लेकर मीटिंग की है और अधिकारियों का कड़े निर्देश दिए हैं.

दिल्ली में हाई अलर्ट जारी

घटना के बाद से दिल्ली और उससे सटे इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है. इसके साथ ही मुंबई, अयोध्या में अलर्ट कर जांच बढ़ा दी गई है. इसके साथ ही कई राज्यों की सरकारों ने अलर्ट जारी किया है. अब आगे क्या होगा, यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा, लेकिन फिलहाल पुलिस और अन्य एजेंसियां जांच में जुटी हुई हैं और दोषियों को पकड़ने की कोशिश कर रही हैं. अगला सवाल यह हो सकता है कि क्या इस धमाके के पीछे किसी आतंकी संगठन का हाथ है या यह एक हादसा था? या फिर दिल्ली पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई कर रही है?

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

LG डॉ. दिनेश शर्मा का अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर दौरा: हॉप-ऑन हॉप-ऑफ बसों का शुभारंभ, दिए ये बड़े तोहफे

Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…

4 hours ago

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…

4 hours ago