देश

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के तौर पर लगातार 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की. पीएम मोदी आडवाणी के आवास पहुंचे और उनसे मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया.

मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी साझा की. उन्होंने कहा कि आडवाणी जी से मिलकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. पीएम मोदी ने आडवाणी के लंबे राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन को याद करते हुए कहा कि राष्ट्र के लिए उनके योगदान की देश पर गहरी और स्थायी छाप रही है. उन्होंने भारत की प्रगति को मजबूत करने में आडवाणी की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया.

2001 में शुरू हुआ था यह सफर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2026 को सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार 25 साल पूरे किए. यह सफर अक्टूबर 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर शुरू हुआ था. करीब 13 साल तक गुजरात की सरकार का नेतृत्व करने के बाद मोदी 2014 में देश के प्रधानमंत्री बने. इसके बाद से वह लगातार केंद्र की सत्ता की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.

25 साल की इस राजनीतिक यात्रा को लेकर देश के साथ-साथ विदेशों से भी प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं मिलीं. कई देशों के नेताओं ने मोदी के लंबे राजनीतिक सफर और नेतृत्व का उल्लेख करते हुए उन्हें बधाई दी.

भूटान और नाइजीरिया के नेताओं ने दी बधाई

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने अपने संदेश में मोदी को ‘हमारे समय का अवतार’ बताया.

नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू ने भी प्रधानमंत्री को बधाई दी. उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में लगातार 25 वर्षों तक सरकार के प्रमुख के रूप में बने रहना एक दुर्लभ उपलब्धि है. टीनूबू के मुताबिक, दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश में इतने लंबे समय तक नेतृत्व करना भारतीय जनता के प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसे को भी दर्शाता है.

जापान की प्रधानमंत्री ने भी किया सम्मान का जिक्र

जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने भी मोदी को बधाई संदेश भेजा. उन्होंने कहा कि 2001 से मोदी लगातार सरकार के प्रमुख के तौर पर राजनीतिक नेतृत्व करते आ रहे हैं और इस दौरान भारत के समाज तथा राष्ट्र के विकास के लिए काम करते रहे हैं.

ताकाइची ने अपने संदेश में यह भी कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत के विकास को गति मिली और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की प्रतिष्ठा भी बढ़ी. उन्होंने प्रधानमंत्री की उपलब्धियों के लिए एक साथी राजनीतिज्ञ के तौर पर सम्मान व्यक्त किया.

राज्यों में ‘सेवा ही संकल्प’ अभियान

प्रधानमंत्री के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा और कई राज्य सरकारों की ओर से अलग-अलग राज्यों में ‘सेवा ही संकल्प’ अभियान भी चलाया जा रहा है. इन कार्यक्रमों के जरिए प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के लंबे सफर और विभिन्न क्षेत्रों में उनकी राजनीतिक भूमिका को रेखांकित किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को समर्पित सेवा सप्ताह शुरू, पटियाला में 400 जरूरतमंद परिवारों को मिला राशन

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

33 minutes ago

चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर Meta का बड़ा एक्शन: 6 महीने में भारत में 5.3 मिलियन पोस्ट्स पर चलाई कैंची

मेटा ने 2026 की पहली छमाही में भारत में बाल यौन शोषण से जुड़े 53…

1 hour ago

सपा के सामने कांग्रेस का सरेंडर, 2027 से पहले कैसे हारी उत्तर प्रदेश?

Why Congress Surrender In MLC Election: कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा…

1 hour ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, झारखंड कैबिनेट की बैठक स्थगित

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…

1 hour ago

छोटे कारोबारियों के लिए दिवाली से पहले खुशखबरी! रजिस्ट्रेशन से लेकर रिफंड तक आसान हो सकते हैं नियम

नई दिल्ली में 8 अक्टूबर को होने वाली 57वीं GST परिषद की बैठक में छोटे…

2 hours ago

मेरठ में क्यों बंदर बन कलेक्ट्रेट पहुंचे लोग? जानें अनोखे प्रदर्शन का कारण

मेरठ की फूलबाग कॉलोनी के लोगों ने चेहरे पर बंदर का मुखौटा पहनकर कलेक्ट्रेट पर…

2 hours ago