टीएम अनबरसन.
PM Modi Death Threat: तमिलनाडु की डीएमके सरकार में मंत्री टीएम अनबरसन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वे पीएम मोदी के खिलाफ विवादित बयान देते नजर आ रहे हैं. वीडियो में वे कहते दिख रहे हैं कि मैंने अभी तक शांति रखी हुई है क्योंकि मैं मंत्री हूं. अगर मैं मंत्री नहीं होता उसको टुकड़ों में फाड़ देता.
जानकारी के अनुसार उनका ये बयान पिछले सप्ताह का है. उनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के वकील ने संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है. बता दें कि टीएम अनबरसन डीएमके सरकार में ग्रामीण उद्योग मंत्री हैं.
वायरल वीडियो में मंत्री अनबरसन कह रहे हैं कि हमारे देश में कई पीएम हुए, किसी ने ऐसी बात नहीं की लेकिन मोदी हमें मिटाने की बात करता है. उन्होंने कहा कि मैं याद दिला दूं डीएमके कोई सामान्य संगठन नहीं है यह कई बलिदानों के बाद बना है. जिन लोगों ने इसे मिटाने की कोशिश की उनका तो विनाश हो गया. मैं उससे अलग तरीके से निपटता हूं. अभी मैं मंत्री हूं इसलिए चुप हूं. अगर मंत्री नहीं होता तो उसके साथ कोई दूसरा तरीका अपनाता.
वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा की आईटी सेल के संयोजक अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की. उन्होंने लिखा कि इंडिया गठबंधन का एजेंडा इससे ज्यादा स्पष्ट नहीं हो सकता. उनका लक्ष्य सनातन धर्म और उनको मानने वालों का विनाश करना है.
Jayaprakash Narayan Death Anniversary: संपूर्ण क्रांति के नायक जेपी की आज पुण्यतिथि है. 1978 में…
सुप्रीम कोर्ट ने स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों…
दक्षिण एशिया में बढ़ती गर्मी के बीच भारत, नेपाल, बांग्लादेश और भूटान ने हीटवेव और…
झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता की नियुक्ति और राज्य सरकार द्वारा डीजीपी नियुक्ति के नियमों…
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने अमृतसर स्थित श्री…
UP Rajya Sabha Election Update: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर अब वोटिंग नहीं…