बिजनेस

AGEL: गुजरात में 300 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना का परिचालन कर रही अदाणी ग्रीन एनर्जी

Adani Green Energy Limited News: भारत की सबसे बड़ी और दुनिया की अग्रणी नवीकरणीय ऊर्जा (RE) कंपनियों में से एक, अदानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) गुजरात में 300 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना का संचालन कर रही है. हाल ही में एजीईएल 126 मेगावाट पवन ऊर्जा की क्षमता वाले प्रोजेक्ट का संचालन करने लगी है, इसके अलावा 174 मेगावाट प्रोजेक्ट पहले ही चालू हो चुका था।

300 मेगावाट विंड प्रोजेक्ट से 1,091 मिलियन बिजली यूनिट्स का उत्पादन होगा, जिससे सालाना लगभग 0.8 मिलियन टन CO2 उत्सर्जन से बचा जा सकेगा। इस परियोजना के संचालन के साथ, अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) ने भारत के 9,604 मेगावाट के सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा पोर्टफोलियो का संचालन करते हुए अपने बाजार नेतृत्व को मजबूत करना जारी रखा है।

इसकी परिचालन परिसंपत्तियों का रखरखाव और निगरानी क्लाउड-बेस्ड प्लेटफ़ॉर्म, एनर्जी नेटवर्क ऑपरेशंस सेंटर (ENOC) द्वारा की जाती है, जो वास्तविक समय की निगरानी को सक्षम बनाता है और उद्योग-अग्रणी प्रदर्शन के लिए एनालिटिक्स और मशीन लर्निंग सेटिंग बेंचमार्क का लाभ उठाता है।

ग्रिड बैलेंसिंग के लिए भारत के ऊर्जा मिश्रण के लिए पवन ऊर्जा बहुत महत्वपूर्ण है। पवन ऊर्जा की पूरक प्रकृति, सौर और अन्य स्रोतों के साथ एंटीग्रेटेड, ग्रिड स्थिरता को मजबूत करती है। नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के अनुसार, भारत दुनिया की चौथी सबसे अधिक विंड इंस्टॉल्ड कैपेसिटी वाला देश है। राष्ट्रीय पवन ऊर्जा संस्थान ने भारत की सकल पवन ऊर्जा क्षमता 120 मीटर पर 695.5 और जमीनी स्तर से 150 मीटर ऊपर 1163.9 गीगावॉट होने का अनुमान लगाया है।

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

13 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

54 minutes ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

1 hour ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

2 hours ago