PM Modi
PM Modi: पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर फेसबुक से शुरू हुआ विवाद अब एक्स (पूर्व में ट्वीटर) तक जा पहुंचा है. सोमवार को दिल्ली पुलिस ने X को पत्र लिखा. पुलिस ने ऐसे पोस्ट और वीडियो हटाने की मांग की जिसमें PM मोदी और अन्य संवैधानिक पदाधिकारियों के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल हुआ है. पुलिस ने जांच के लिए संबंधित अकाउंट्स की जानकारी भी मांगी है.
दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X को पत्र जारी किया. पत्र में PM मोदी और अन्य संवैधानिक प्रमुखों को निशाना बनाने वाले आपत्तिजनक पोस्ट हटाने का निर्देश दिया. X से संबंधित अकाउंट यूजर्स की जानकारी भी साझा करने की मांग की. जानकारी में लॉगिन, लॉग आउट, पोस्ट की तारीख और समय, पूरा नाम, पता, संपर्क जानकारी और ईमेल आईडी शामिल हैं. पुलिस द्वारा X से भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) की धारा 63(4) के तहत प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का अनुरोध भी किया गया है.
पुलिस के अनुसार शिकायतों का सिलसिला जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन और 20 जुलाई के ‘संसद मार्च’ के दौरान शुरू हुआ था. पुलिस के मुताबिक आंदोलन के दौरान PM मोदी और अन्य संवैधानिक प्रमुखों के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर हुए थे. पुलिस ने दावा किया कि उनकी मॉनिटरिंग टीम लगातार ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर नजर रख रही है और आपत्तिजनक सामग्री मिलने पर कंपनियों को उसे हटाने के नोटिस जारी किए जा रहे हैं. दिल्ली पुलिस का कहना है कि छात्र प्रदर्शनों से जुड़ी ऑनलाइन गतिविधियों पर वो लगातार नजर बनाए हुए हैं.
ये भी पढ़ें- मनुस्मृति पर क्या बोल गए खड़गे? जिससे राज्यसभा में हुआ हंगामा
यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब कुछ दिनों पहले PM मोदी का फेसबुक वीडियो Meta द्वारा हटाए जाने पर विवाद खड़ा हो गया था. घटना को लेकर केंद्र सरकार ने Meta के अधिकारियों से मामले पर जानकारी की मांग की थी . केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सिंथेटिक कंटेंट और IT नियमों को लेकर भी चर्चा की. Meta ने बाद में सफाई दी और बोला कि PM मोदी का वीडियो तकनीकी गड़बड़ी के कारण डिलीट हुआ था.
(यह खबर सौम्या सिंह ने लिखी है. सौम्या भारत एक्सप्रेस में इंटर्न के रूप में काम कर रही हैं.)
कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…
भारतीय वायुसेना 22, 24 और 25 अक्टूबर को वाराणसी के नमो घाट पर 'विंग्स ओवर…
PM MODI TO WITNESS VARANASI AIR SHOW: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 25 अक्टूबर 2026 को…
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…
Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…