दिल्ली ब्लास्ट पर पीएम मोदी का कड़ा संदेश
PM Modi On Delhi Red Fort Blast: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह भूटान दौरे पर पहुंचे. यहां अपने संबोधन में उन्होंने दिल्ली में लाल किले के नजदीक कार विस्फोट में हुई मौतों पर दुख जताया है. उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि इस विस्फोट के पीछे के षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा. पीएम मोदी ने कहा कि सोमवार शाम दिल्ली में हुई भयावह घटना ने सभी के मन को व्यथित कर दिया है. मैं पीड़ित परिवारों का दुख समझता हूं. आज पूरा देश उनके साथ खड़ा है.
दिल्ली ब्लास्ट के बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि वे रातभर इस घटना की जांच में जुटी सभी एजेंसियों और सभी महत्वपूर्ण लोगों के साथ संपर्क में थे. विचार-विमर्श चल रहा था, जानकारियों के तार जोड़े जा रहे थे. उन्होंने कहा कि हमारी एजेंसियां इस षड्यंत्र की तह तक जाएंगी. इसके पीछे के षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा.
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि आज का दिन भूटान के लिए, भूटान के राज परिवार के लिए और विश्व शांति में विश्वास रखने वाले सभी लोगों के लिए बहुत अहम है. सदियों से भारत और भूटान का संबंध बहुत ही गहन, आत्मीय और सांस्कृतिक रहा है. इसलिए, इस महत्वपूर्ण अवसर पर शामिल होना भारत की और मेरी प्रतिबद्धता थी. लेकिन, आज मैं यहां बहुत भारी मन से आया हूं.
दिल्ली लाल किला कार ब्लास्ट को लेकर पीएम मोदी के दौरे के दौरान भूटानी नेतृत्व ने घटना पर अपनी संवेदना व्यक्त की और विस्फोटों से प्रभावित सभी लोगों के लिए विशेष प्रार्थना की.
इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार रात दिल्ली में हुए विस्फोट में अपनों को खोने वालों के प्रति शोक संवेदना जताई. उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की. पीएम मोदी ने रात करीब पौने 10 बजे ‘एक्स’ पोस्ट के जरिए बताया कि अधिकारी प्रभावित लोगों की सहायता कर रहे हैं. उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह और अन्य अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की.
ये भी पढ़ें: जंग का डर! दिल्ली धमाके से दुनिया में हड़कंप; पाकिस्तानी एयरफोर्स ने भरी उड़ान, ब्रिटेन की एडवाइजरी जारी
बता दें दिल्ली में लाल किले के नजदीक सोमवार शाम करीब 7 बजे कार में तेज धमाके के बाद आग लग गई थी. इससे कई अन्य कार भी चपेट में आईं. इस कार विस्फोट में कम से कम 9 लोगों की मौत हुई है. फिलहाल, एजेंसियां कई एंगल से घटना की जांच कर रही हैं. वहीं पीएम मोदी ने पहले से ही चेतावनी जारी कर दी है. साफ है कि भारत सरकार इस मामले में किसी को बख्शने वाली नहीं है.
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…
पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…
मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…