देश

इथियोपिया के साथ बड़ी डील! जानिए पीएम मोदी और पीएम अबी अहमद के बीच हैदराबाद हाउस में क्या-क्या फैसले हुए?

BRICS Summit 2026: राजधानी के ऐतिहासिक हैदराबाद हाउस (Hyderabad House) में शनिवार को कूटनीति का एक और मजबूत अध्याय लिखा गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली (Abiy Ahmed Ali) के बीच एक उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक संपन्न हुई. इथियोपिया ब्रिक्स (BRICS) के नए सदस्य देशों में शामिल है, और प्रधानमंत्री अबी अहमद इस महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए विशेष रूप से नई दिल्ली पहुंचे हैं.

गर्मजोशी से कूटनीतिक शुरुआत

बैठक की शुरुआत बेहद सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इथियोपिया के पीएम अबी अहमद अली ने गर्मजोशी से गले मिलकर एक-दूसरे का स्वागत किया. इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली पहुंचने पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने उनका एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया था.

आईटी सेक्टर पर बड़ा फोकस

इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने भारत और इथियोपिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक ऊंचाई पर ले जाने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की. दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, विकास साझेदारी, क्षमता निर्माण, कृषि, सूचना प्रौद्योगिकी (IT) और लोगों के बीच आपसी संपर्क (People-to-People ties) जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की व्यापक संभावनाएं हैं.

भारत अपनी ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत ‘ग्लोबल साउथ’ (Global South) के देशों के साथ आपसी सहयोग को लगातार मजबूत करने पर जोर दे रहा है. इथियोपिया के 2024 में ब्रिक्स समूह का सदस्य बनने के बाद से दोनों देशों के बीच बहुपक्षीय मंचों पर संपर्क को एक नई गति मिली है.

भारत और इथियोपिया के संबंध ऐतिहासिक रूप से बेहद मजबूत रहे हैं. विकास साझेदारी और क्षमता निर्माण इन संबंधों का मुख्य आधार हैं. नई दिल्ली में हो रहा यह 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन दोनों देशों को न केवल द्विपक्षीय रिश्तों को संवारने का मौका दे रहा है, बल्कि वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर एक साझा रणनीति बनाने का भी अवसर प्रदान कर रहा है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

2 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

3 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

4 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

5 hours ago