देश

43 साल बाद ओस्लो में गूंजेगा भारत का डंका! 5 नॉर्डिक देशों के के साथ पीएम मोदी का ‘महा-मंथन’ आज

भारत के लिए आज (19 मई 2026) का दिन वैश्विक कूटनीति के लिहाज से बेहद ऐतिहासिक होने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने यूरोप दौरे के पहले चरण में नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में आयोजित होने वाले ‘तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन’ में हिस्सा ले रहे हैं. 43 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली नॉर्वे यात्रा है. इसके तुरंत बाद, वे इसी दिन शाम को सीधे इटली के लिए उड़ान भरेंगे, जो भारत और यूरोप के बीच साझेदारी का एक नया अध्याय लिखेगा.

ओस्लो में 5 देशों के प्रधानमंत्रियों का जमावड़ा

ओस्लो में होने वाले इस शिखर सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य भारत और नॉर्डिक देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को एक बिल्कुल नया और मजबूत आयाम देना है. इस हाई-प्रोफाइल सम्मेलन में भारत के साथ पांच नॉर्डिक देशों— नॉर्वे, डेनमार्क, फिनलैंड, आइसलैंड और स्वीडन के प्रधानमंत्री एक साथ एक मंच पर मौजूद होंगे.

मिनट-टू-मिनट शेड्यूल

दिनभर चलने वाले इस मैराथन कूटनीतिक कार्यक्रम में पीएम मोदी बैक-टू-बैक बैठकें करेंगे.

  • 09:30-10:05 बजे: आइसलैंड की पीएम सुश्री क्रिस्ट्रुन फ्रोसाडोटिर के साथ द्विपक्षीय (Bilateral) बैठक.
  • 10:15-10:50 बजे: फिनलैंड के पीएम श्री पेटेरी ओर्पो के साथ द्विपक्षीय बैठक.
  • 11:00-11:35 बजे: डेनमार्क की पीएम सुश्री मेटे फ्रेडरिक्सन के साथ अहम द्विपक्षीय बैठक.
  • 12:45-14:15 बजे: तीसरा इंडिया-नॉर्डिक समिट (सभी 5 देशों के नेताओं के साथ मुख्य बैठक).
  • 14:25-14:50 बजे: नॉर्डिक प्रधानमंत्रियों के साथ जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस.
  • 16:00 बजे: रोम (इटली) के लिए विशेष विमान से रवानगी.

ये भी पढ़ें: भारत में फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, कुछ दिनों पहले ही हुई थी कीमतों में बढ़ोतरी

जॉर्जिया मेलोनी का न्यौता और इटली दौरा

ओस्लो में नॉर्डिक देशों के साथ साझेदारी मजबूत करने के ठीक बाद, प्रधानमंत्री 19 से 20 मई तक अपने दौरे के अंतिम चरण में इटली जाएंगे. यह यात्रा इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के विशेष आमंत्रण पर हो रही है. इस दौरान पीएम मोदी इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मटेरेला से भी मुलाकात करेंगे और पीएम मेलोनी के साथ विस्तृत बातचीत करेंगे. हाल ही में हुए ‘भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते’ (India-EU Free Trade Agreement) के बाद इस यात्रा को बेहद अहम माना जा रहा है. विदेश मंत्रालय के मुताबिक, यह दौरा भारत और यूरोप के बीच व्यापार, रक्षा और निवेश की ‘सुपर-पार्टनरशिप’ को एक नई बुलंदी पर ले जाएगा.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, झारखंड कैबिनेट की बैठक स्थगित

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…

19 minutes ago

छोटे कारोबारियों के लिए दिवाली से पहले खुशखबरी! रजिस्ट्रेशन से लेकर रिफंड तक आसान हो सकते हैं नियम

नई दिल्ली में 8 अक्टूबर को होने वाली 57वीं GST परिषद की बैठक में छोटे…

29 minutes ago

मेरठ में क्यों बंदर बन कलेक्ट्रेट पहुंचे लोग? जानें अनोखे प्रदर्शन का कारण

मेरठ की फूलबाग कॉलोनी के लोगों ने चेहरे पर बंदर का मुखौटा पहनकर कलेक्ट्रेट पर…

33 minutes ago

रूस का सबसे बड़ा हवाई हमला? कीव समेत 12 क्षेत्रों में तबाही, 4 बच्चों समेत 19 की मौत

Russia Ukraine War: रूस ने कीव समेत यूक्रेन के कई शहरों पर बड़े पैमाने पर…

48 minutes ago

भारत से भिड़ा पाक तो क्या साथ देंगे तुर्किये-सऊदी? समझें मक्का पैक्ट के 3 पेंच

Makka Pact Impact on India Pakistan War: क्या भारत-पाक तनाव में सऊदी अरब और तुर्किये…

49 minutes ago

3 मजबूरियों का यू-टर्न! न..न.. करते पाकिस्तान ने क्यों एक्टिवेट किया मक्का पैक्ट?

Why Makkah Pact Activated: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी…

1 hour ago