Fact Check: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में लोगों से पेट्रोल, डीजल और गैस की बचत करने की अपील की थी. इसी संदर्भ में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ. इसमें दावा किया गया कि पीएम मोदी ने महिलाओं को ब्यूटी पार्लर न जाने की सलाह दी है.
जांच में निकला डीपफेक
भारत एक्सप्रेस न्यूज ने इस वीडियो की पड़ताल की और पाया कि यह असली नहीं बल्कि डीपफेक है. पीएम मोदी ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया. असल में उनके संबोधन के एक हिस्से को एआई तकनीक से बदलकर यह फर्जी दावा फैलाया गया.
वायरल पोस्ट का सच
एक फेसबुक यूजर ने 17 मई 2026 को यह वीडियो शेयर किया था. इसमें पीएम मोदी को यह कहते हुए दिखाया गया कि अगर हम ब्यूटी पार्लर जाना कम करें ना, तो वो भी देशभक्ति का बड़ा काम है. साथ ही एक महिला का वीडियो भी जोड़ा गया, जिसमें वह इस कथित बयान की आलोचना कर रही थीं.
क्या है वीडियो का सच?
जांच में सामने आया कि असली वीडियो पीएम मोदी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मौजूद है. हैदराबाद की रैली का यह वीडियो 10 मई 2026 को अपलोड हुआ था. इसमें पीएम मोदी ने खाने में तेल कम करने और ईंधन बचाने की बात कही थी. उन्होंने वर्क फ्रॉम होम, स्वदेशी अपनाने और एक साल तक सोना न खरीदने जैसी अपीलें की थीं. कहीं भी ब्यूटी पार्लर का जिक्र नहीं था.
एआई टूल्स से हुई पुष्टि
वायरल क्लिप को एआई डिटेक्शन टूल्स से भी चेक किया गया. ‘हाइव मॉडरेशन’ ने इसे 88 फीसदी से ज्यादा एआई-निर्मित बताया. ‘हिया’ और ‘ट्रुथ स्कैन’ जैसे वॉयस डिटेक्टर टूल्स ने भी इसे एआई-क्रिएटेड करार दिया.
बीजेपी का बयान
इस मामले पर बीजेपी प्रवक्ता ने भी कहा कि यह वीडियो पूरी तरह फेक है और पीएम मोदी ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया.
ये भी पढ़ें-भारत में लू और बारिश का अलर्ट, 15 राज्यों में मौसम विभाग की चेतावनी
असल में पीएम मोदी ने हैदराबाद की रैली में ऊर्जा संकट को देखते हुए ईंधन बचाने की अपील की थी. उसी वीडियो के एक हिस्से को एआई से एडिट कर गलत तरीके से पेश किया गया. महिलाओं के ब्यूटी पार्लर जाने को लेकर उन्होंने कभी कोई टिप्पणी नहीं की.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


