देश

पीएम मोदी का ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम: अब तक 4 करोड़ से ज्यादा स्टूडेंट्स, शिक्षकों व अभिभावकों ने कराया रजिस्ट्रेशन

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक व्यक्तियों की संख्या चार करोड़ के पार पहुंच गई है. केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अनुसार शुक्रवार 9 जनवरी तक 4 करोड़ 20 लाख 69,002 लोगों ने परीक्षा पे चर्चा का हिस्सा बनने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है.

देश-विदेश से करोड़ों की संख्या में छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा करने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है. न केवल छात्र बल्कि लाखों की संख्या में अभिभावक और शिक्षक भी प्रधानमंत्री के साथ चर्चा में शामिल होना चाहते हैं. शिक्षा मंत्रालय के अनुसार देश के करोड़ों विद्यार्थियों के लिए ‘परीक्षा पे चर्चा’ एक बहुप्रतीक्षित संवाद कार्यक्रम है.

इस विशेष कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विद्यार्थियों से सीधे संवाद करेंगे. खास बात यह है कि प्रधानमंत्री के संवाद में छात्रों के साथ-साथ उनके माता-पिता और शिक्षक भी शामिल हो सकते हैं. शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक यहां होने वाले संवाद के जरिए अभिभावक व शिक्षक छात्रों को उनके सपनों और लक्ष्यों को पूरा करने में बेहतर सहयोग दे सकते हैं.

विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए प्रेरक मंच

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस संवाद कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ का उद्देश्य परीक्षाओं से जुड़े तनाव को कम करना, विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाना और पढ़ाई को एक सकारात्मक अनुभव बनाना है. यह कार्यक्रम परीक्षा को डर नहीं, बल्कि सीखने और आत्मविकास का अवसर मानने की सोच को प्रोत्साहित करता है. एक विशेष प्रक्रिया के जरिए आवेदन करने वाले व्यक्तियों का चयन होता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों में परीक्षा का तनाव दूर करने और उनके आत्मविश्वास को मजबूत बनाने के लिए यह विशेष संवाद करते हैं.

यही कारण है कि ‘परीक्षा पे चर्चा’ के इस संवाद में देश भर के छात्र शामिल हो रहे हैं. अब तक चार करोड़ बीस लाख से अधिक छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने अपना पंजीकरण कराया है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संवाद कार्यक्रम यानी परीक्षा पे चर्चा (पीपीसी) का यह 9वां संस्करण है. यह संवाद इसी महीने जनवरी में आयोजित किया जाएगा. इस दौरान भारत समेत विश्व के कई देशों के छात्र, अभिभावक और शिक्षक इस संवाद कार्यक्रम से जुड़ेंगे.

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए बताया कि परीक्षा पे चर्चा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अभी भी चल रही है. देश के किसी भी हिस्से से क्लास 6 से 12 तक के छात्र इसमें शामिल होने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. शुक्रवार तक 4 करोड़ से अधिक लोगों ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराया है. इनमें से 3 करोड़, 91 लाख, 50,348 रजिस्ट्रेशन देश-दुनिया के विभिन्न इलाकों में पढ़ रहे छात्रों द्वारा करवाए गए हैं.

वहीं, 23 लाख 62 हजार 202 शिक्षक भी अभी इस संवाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं. इनके अलावा अभी तक 5 लाख 56 हजार 452 अभिभावकों ने भी अपना पंजीकरण कराया है. केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इस राष्ट्रीय अभियान से जुड़ने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्रों द्वारा पंजीकरण करवाया जा रहा है. शिक्षा मंत्रालय का मानना है कि यह विशेष संवाद छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को एक साथ लाकर परीक्षाओं को सीखने के उत्सव में बदलने का प्रयास करता है.

ये भी पढ़ें: PM मोदी नहीं हैं लोकतंत्र विरोधी! शशि थरूर के बयान ने मचाया सियासी घमासान

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago