देश

पीएम मोदी ने ‘ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस’ सम्मान के लिए Barbados Government का जताया आभार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोविड-19 महामारी के दौरान उनके रणनीतिक नेतृत्व और बहुमूल्य सहायता के लिए प्रतिष्ठित ‘ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस’ से सम्मानित किया गया है. पीएम मोदी ने इस सम्मान के लिए बारबाडोस की सरकार और लोगों का आभार जताया है.

पबित्रा मार्गेरिटा ने पुरस्कार की दी जानकारी

केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने गुरुवार को बारबाडोस में आयोजित एक समारोह में बारबाडोस की राष्ट्रपति डेम सैंड्रा मेसन से पीएम मोदी की ओर से यह पुरस्कार ग्रहण किया था. इस अवसर पर कैरेबियाई देश की प्रधानमंत्री मिया अमोर मोटली, विदेश मंत्री केरी सिमंड्स और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे. पबित्रा मार्गेरिटा ने एक्स पर पोस्ट कर ये जानकारी दी थी.

पीएम मोदी ने बारबाडोस सरकार का जताया आभार

पीएम नरेंद्र ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में इस सम्मान के लिए बारबाडोस की सरकार और लोगों का आभार जताया. पीएम मोदी ने कहा, “इस सम्मान के लिए बारबाडोस की सरकार और लोगों का आभार. ‘ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस’ पुरस्कार 1.4 बिलियन भारतीयों और भारत और बारबाडोस के बीच घनिष्ठ संबंधों को समर्पित है.

यह भी पढ़ें- भारत की सफलताओं ने पूरे विश्व में एक नई उम्मीद जगाई है, ये भारत की सदी और नए अवसरों का युग है: पीएम मोदी

केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गुरुवार को एक पोस्ट में कहा था, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बारबाडोस की राष्ट्रपति डेम सैंड्रा मेसन से ब्रिजटाउन के गवर्नमेंट हाउस में प्रधानमंत्री मिया अमोर मोटली, विदेश मंत्री केरी सिमंड्स और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में ‘ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस’ पुरस्कार प्राप्त करते हुए सम्मानित महसूस कर रहा हूं. कोविड-19 महामारी के दौरान उनके रणनीतिक नेतृत्व और महत्वपूर्ण सहायता के लिए पीएम मोदी को यह पुरस्कार प्रदान किया गया.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

5 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

5 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

5 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

6 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

6 hours ago