देश

किसानों ने पीएम मोदी के बयान को सराहा, कहा- ‘नहीं झुकेगा हमारा देश’

India US Tariff Dispute: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को साफ कर दिया कि अमेरिका जितना भी टैरिफ बढ़ा ले, लेकिन भारत किसी देश के आगे झुकेगा नहीं. उन्होंने कहा कि हमारे लिए अपने किसानों का हित सर्वोच्च प्राथमिकता है. भारत अपने किसानों, पशुपालकों और मछुआरे भाइयों-बहनों के हितों के साथ कभी समझौता नहीं करेगा.

पीएम मोदी के इस बयान का उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश के किसानों ने स्वागत किया है. उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले एक किसान ने कहा कि पीएम मोदी ने जो कहा है कि वह सराहनीय है. भारत सरकार की हमेशा से यही सोच रही है. बाजार में किसानों के द्वारा तैयार किया सामान उपलब्ध रहता है.

वहीं एक बुजुर्ग किसान रामललन ने कहा कि जो हमारे देश में अनाज पैदा होता है, उसे हम खाएंगे. पीएम मोदी और सीएम योगी ने किसानों के लिए तमाम काम किए हैं. हमारा देश किसी के सामने झुकने वाला नहीं है.

गुलाब उपाध्याय नाम के एक किसान ने कहा कि पीएम मोदी का काम देश के लिए अच्छा है. विदेश के नेता क्या बयान दे रहे हैं, हमें इस बारे में कुछ नहीं कहना है, लेकिन मैं इतना जरूर कहना चाहूंगा कि हमारा देश किसी भी कीमत पर कोई समझौता नहीं करेगा. एक बुजुर्ग किसान ने कहा कि पीएम मोदी ने जो कहा है, वो सही कहा है. हम उनके बयान का समर्थन करते हैं. पीएम मोदी के साथ पूरा भारत खड़ा है. हमें उम्मीद है कि वो जो भी फैसला लेंगे वो हम लोगों के हित में लेंगे.

‘हमारा देश कभी समझौता नहीं करेगा’

वहीं एक अन्य किसान ने भारत के समृद्ध होने की बात कहते हुए कहा कि हमें किसी भी देश के सामने झुकना मंजूर नहीं है. अमेरिका जो चाह रहा है, वो होने वाला नहीं है. वो अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होने वाला है. वहीं अमेठी की रहने वाली किसान रीता सिंह ने कहा कि अमेरिका के सामने नहीं झुकने वाला प्रधानमंत्री मोदी का बयान बेहद सराहनीय है. देशभर के किसान इसके लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हैं.

वहीं मध्य प्रदेश के नीमच जिले के एक किसान ने कहा कि हम अमेरिका द्वारा हम पर डाले जा रहे दबाव का विरोध करते हैं और हम प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़े हैं. प्रधानमंत्री किसानों के लिए कई लाभकारी योजनाएं चला रहे हैं.

खंडवा के रहने वाले एक किसान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लिए गए फैसले की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है. मैं उनका तहेदिल से शुक्रिया अदा करता हूं. राजस्थान के कोटा के रहने वाले एक किसान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रहित में काम कर रहे हैं और किसानों को बहुत लाभ पहुंचा रहे हैं. हम किसी भी देश के सामने झुकना स्वीकार नहीं करेंगे.

ये भी पढ़ें: कमल हासन ने PM मोदी से की मुलाकात, ‘कीलाडी’ को लेकर की खास अपील

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

अडानी ग्रीन एनर्जी ने बैटरी स्टोरेज में बढ़ाई रफ्तार, 6.63 GWh तक पहुंची क्षमता

Adani Green Energy: अडानी ग्रीन एनर्जी ने गुजरात के खावड़ा में BESS क्षमता बढ़ाकर 6.63…

5 minutes ago

अब हर शनिवार होगा ‘इतवार’! क्या मान ली गई बैंकों की 5 डे वर्किंग वाली बात?

Saturday Bank Holiday Fact Check: सोशल मीडिया पर वित्त मंत्रालय के नाम से एक गजट…

10 minutes ago

जिसे पत्नी पर था भरोसा, उसी ने लिख दी मौत की पटकथा! प्रेमी संग 10 लाख में पति का सौदा

मुजफ्फरनगर में किसान प्रवीण की हत्या के मामले में पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी…

26 minutes ago

जंगलों से घिरे बलरामपुर में आई एआई क्रांति..! छत्तीसगढ़ के पहले AI डेटा सेंटर के क्या हैं मायने?

Balrampur AI Center: बलरामपुर जिला प्रशासन ने Prisma AI के साथ Cognitive Data Annotation Center…

28 minutes ago

विधायी विशेषाधिकार मामला: सुभाषिनी अली और PUCL ने SC में दायर की याचिका

स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के बाद पूर्व सांसद सुभाषिनी अली और एनजीओ PUCL ने भी…

43 minutes ago