Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

कमल हासन ने PM मोदी से की मुलाकात, ‘कीलाडी’ को लेकर की खास अपील

kamal Haasan Met PM Modi: राज्यसभा सांसद और अभिनेता कमल हासन ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. साथ ही तमिल सभ्यता और ‘कीलाडी’ की प्राचीनता को वैश्विक मान्यता दिलाने का आग्रह किया.

PM Modi

kamal Haasan Met PM Modi: राज्यसभा सांसद और अभिनेता कमल हासन ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) से मुलाकात की. कमल हासन ने इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी के समक्ष तमिल सभ्यता की भव्यता और तमिल भाषा के शाश्वत गौरव को दुनिया के सामने प्रदर्शित करने के लिए सहयोग मांगा.

राज्यसभा सांसद कमल हासन ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी के साथ हुई मुलाकात की तस्वीरें शेयर की.

उन्होंने लिखा, “आज मुझे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. तमिलनाडु की जनता के प्रतिनिधि और एक कलाकार के रूप में मैंने उनके समक्ष कुछ अनुरोध रखे, जिनमें सबसे प्रमुख ‘कीलाडी’ की प्राचीनता को मान्यता दिलाने में तेजी लाने का अनुरोध था.”

सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

कमल हासन ने अपने बयान में कहा, “मैंने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि वे तमिल लोगों के उन प्रयासों को समर्थन दें जो तमिल सभ्यता की महानता और तमिल भाषा की प्राचीनता को विश्व के सामने लाने का काम कर रहे हैं.”

बता दें कि कीलाडी तमिलनाडु के शिवगंगई जिले में स्थित एक महत्वपूर्ण पुरातात्विक स्थल है, जिसकी प्राचीनता को मान्यता दिलाने का कमल हासन ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया.

उल्लेखनीय है कि फिल्म अभिनेता और राजनेता कमल हासन ने 25 जुलाई को राज्यसभा में सांसद के रूप में शपथ ली थी.

हासन ने तमिल में शपथ लेते हुए अपनी सांस्कृतिक जड़ों और नागरिक प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए कहा, “एक भारतीय होने के नाते, मैं अपना कर्तव्य निभाऊंगा.”

कमल हासन मक्कल नीधि मय्यम (एमएनएस) के संस्थापक भी हैं. उनकी पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनावों में 37 सीटों पर चुनाव लड़ा था. इसके अलावा, 2021 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में हासन ने खुद कोयंबटूर दक्षिण से चुनाव लड़ा, जहां वे भाजपा की वनथी श्रीनिवासन से मामूली अंतर से हार गए थे.

इसके बाद, हासन के राज्यसभा नामांकन का तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने समर्थन किया. उन्हें 12 जून को निर्विरोध निर्वाचित किया गया था.

ये भी पढ़ें: ‘लड़कियों के मुंह मारने’ वाली टिप्पणी कर निशाने पर आए कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने दी सफाई — ‘मेरी बात को तोड़-मरोड़ा…’

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital