देश

गुजरात को मिली दो नई एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात, PM मोदी ने वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर किया उद्घाटन

भारतीय रेल द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए दो नई एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन का फैसला लिया गया है जिसमें एक वंदे भारत एक्सप्रेस की सेवा भी शामिल है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दाहोद में आयोजित एक कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इन दोनों एक्सप्रेस गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.

साबरमती-वेरावल वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन

गाड़ी संख्या 26901 साबरमती वेरावल वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन सप्ताह में 6 दिन किया जाएगा. गुरुवार को इस ट्रेन का परिचालन नहीं होगा. प्रतिदिन यह गाड़ी सुबह 05.25 बजे साबरमती स्टेशन से खुलेगी और चांदलोडिया, विरमगाम, राजकोट, जूनागढ़ होते हुए दोपहर 12:25 पर वेरावल स्टेशन पहुंचेगी. गाड़ी संख्या 26902 प्रतिदिन दोपहर बाद 14:40 पर वेरावल स्टेशन से खुलेगी और जूनागढ़ राजकोट, विरागम होते हुए 21:35 पर साबरमती स्टेशन पहुंचेगी.

चांदलोडिया स्टेशन पर अभी डेवलपमेंट का काम शुरू

चांदलोडिया स्टेशन पर अभी अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत डेवलपमेंट के काम हो रहे हैं जिनका पूरा किए जाने के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस का वाणिज्यिक ठहराव चांदलोडिया स्टेशन पर प्रारंभ होगा.

वलसाड-दाहोद एक्सप्रेस की भी हुई शुरुआत

गुजरात में यात्रियों की सुविधा के लिए दूसरी एक्सप्रेस गाड़ी वलसाड दाहोद एक्सप्रेस का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है. गाड़ी संख्या 19011 प्रतिदिन सुबह 5:15 बजे वलसाड स्टेशन से खुलेगी और बीलीमोरा, नवसारी, सूरत वडोदरा, गोधरा होते हुए 11:05 पर दाहोद स्टेशन पहुंचेगी वापसी में यह गाड़ी दाहोद स्टेशन से 11:55 पर खुलेगी और 20:05 पर वलसाड स्टेशन पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 17 कोच होंगे.

वलसाड-दाहोद एक्सप्रेस में कोचों की व्यवस्था

ट्रेन में एग्जीक्यूटिव क्लास का एक कोच, थर्ड एसी का चार कोच और सेकंड क्लास के 10 कोच लगाए जाएंगे. इसके अलावा गार्ड सह पार्सल वान के दो कोच होंगे. एक गार्ड वान में दिव्यांग यात्रियों के बैठने की सहूलियत प्रदान की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस 

कोमल शर्मा, वरिष्ठ संवाददाता

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

4 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

5 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

5 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

5 hours ago