देश

6 दिन, 2 देश और G-7 की महा-बैठक…! फ्रांस और स्लोवाकिया के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, दुनिया में गूंजेगा भारत का डंका

PM Modi France Visit: भारत के वैश्विक प्रभाव और कूटनीतिक धाक को पूरी दुनिया में और मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को छह दिवसीय फ्रांस और स्लोवाकिया की बेहद महत्वपूर्ण यात्रा पर रवाना हो गए हैं. अपने प्रस्थान वक्तव्य में पीएम मोदी ने रणनीतिक और आर्थिक दृष्टि से इस दौरे को भारत के लिए टर्निंग पॉइंट बताया. उन्होंने साफ किया कि फ्रांस भारत का एक बेहद पुराना और भरोसेमंद रणनीतिक साझेदार है और इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य दोनों महाशक्तियों के बीच आर्थिक, तकनीकी और सांस्कृतिक संबंधों को एक नए युग में ले जाना है.

 

मैक्रों के साथ ‘भारत इनोवेट्स’ का होगा आगाज

पीएम मोदी अपने दौरे (PM Modi France Slovakia Visit) की शुरुआत में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ मिलकर ‘भारत इनोवेट्स सम्मेलन’ (India Innovates Conference) का भव्य उद्घाटन करेंगे. यह कार्यक्रम भारतीय स्टार्टअप्स को वैश्विक निवेशकों और तकनीकों से जोड़ने का एक महा-मंच साबित होगा. इसके तुरंत बाद, प्रधानमंत्री नीस (Nice) से स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा के लिए उड़ान भरेंगे.

यह एक ऐतिहासिक यात्रा है, जहां पीएम मोदी स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पेलेग्रिनी और प्रधानमंत्री फिको से मुलाकात करेंगे. स्लोवाकिया यूरोपीय संघ (EU) का एक बेहद महत्वपूर्ण सदस्य है, जिससे भारत की यूरोप के साथ रणनीतिक और व्यापारिक साझेदारी को और अधिक मजबूती मिलेगी.

जी-7 शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल(PM Modi France Slovakia Visit)

स्लोवाकिया के बाद पीएम मोदी फ्रांस के एवियन (Évian-les-Bains) जाएंगे, जहां वे 16 और 17 जून को दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों के संगठन जी-7 (G-7) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. प्रधानमंत्री ने गर्व से रेखांकित किया कि यह लगातार आठवां मौका है जब भारत को जी-7 समिट में एक विशेष साझेदार के रूप में आमंत्रित किया गया है. यह आमंत्रण साफ दिखाता है कि आज की तारीख में वैश्विक अर्थव्यवस्था, सुरक्षा और सप्लाई चेन के मुद्दों पर दुनिया की महाशक्तियां भारत के बढ़ते प्रभाव और उसकी लीडरशिप पर कितना अटूट भरोसा करती हैं.

ये भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, निवेशकों की बढ़ी चिंता; आज धड़ाम हुए रेट

पेरिस में भारतीय समुदाय से संवाद के साथ समापन

अपने छह दिवसीय व्यस्त दौरे (PM Modi France Slovakia Visit) के अंतिम चरण में, प्रधानमंत्री मोदी 18 जून को पेरिस पहुंचेंगे. यहाँ वे राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ विश्व प्रसिद्ध ‘विवाटेक 2026’ (VivaTech 2026) सम्मेलन में शिरकत करेंगे, जो तकनीक और भविष्य के व्यापार की दिशा तय करता है.

इसके साथ ही, पीएम मोदी पेरिस में रहने वाले प्रवासी भारतीयों (Indian Diaspora) के एक विशाल कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री ने पूरा विश्वास व्यक्त किया है कि यह छह दिवसीय कूटनीतिक यात्रा जी-7 देशों और पूरे यूरोपीय संघ के साथ भारत के रिश्तों का एक नया स्वर्णिम अध्याय लिखेगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

18 minutes ago

सिर्फ इतने रनों की दूरी और टूट जाएगा दुनिया भर का रिकॉर्ड! मंधाना के इस धमाके पर टिकी सबकी निगाहें

Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…

42 minutes ago

अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के लिए 9 मर्डर कराए, बाहूबली ने और क्या-क्या बताया?

बिहार MLC चुनाव के बीच JDU विधायक Anant Singh का सनसनीखेज कबूलनामा. बोले- जब नीतीश…

55 minutes ago

फिर लौटी सोने-चांदी की चमक…! बाजार खुलते ही भाव में जबरदस्त उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट

Gold Price Today: देश में सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद आज घरेलू…

1 hour ago

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

2 hours ago