Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, निवेशकों की बढ़ी चिंता; आज धड़ाम हुए रेट

MCX पर गुरुवार को सोना और चांदी दोनों की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली. चांदी 5,000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा और सोना 1,500 रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक सस्ता हो गया. लगातार गिरते दामों ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है.

Gold Silver Price Today, Gold price today, Silver price today

Gold Silver Price Today: कमोडिटी मार्केट में गुरुवार का दिन सोना और चांदी के निवेशकों के लिए झटका लेकर आया. आज दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई, जिससे बाजार में हलचल बढ़ गई है. खासकर चांदी की कीमत में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है, जिसे देखकर निवेशक हैरान हैं.

चांदी की कीमत में भारी गिरावट

चांदी के दामों में सबसे बड़ा झटका देखने को मिला. 3 जुलाई की एक्सपायरी वाली चांदी गुरुवार को बाजार खुलते ही करीब 5000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा गिर गई. बीते कारोबारी सत्र में चांदी 2,35,505 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी, लेकिन अगले ही दिन इसकी ओपनिंग 2,30,493 रुपये पर हुई. इस पूरे हफ्ते में चांदी की कीमत में कुल मिलाकर करीब 18,000 रुपये से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है. लगातार गिरते दामों ने बाजार में इसे लेकर अस्थिरता बढ़ा दी है.

अगर लंबे समय के नजरिए से देखें तो स्थिति और भी चौंकाने वाली है. इस साल जनवरी में चांदी पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो से ऊपर पहुंच गई थी और इसका रिकॉर्ड स्तर 4,57,328 रुपये प्रति किलो तक गया था. मौजूदा कीमतों की तुलना में यह अब करीब 2 लाख रुपये से ज्यादा सस्ती हो चुकी है.

सोने के भाव में भी नरमी जारी

सोने की कीमतों में भी गिरावट का रुख बना हुआ है. 5 अगस्त एक्सपायरी वाला सोना पिछले कारोबारी दिन 1,48,017 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, लेकिन अगले ही सत्र में यह गिरकर 1,46,444 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. यानी एक ही दिन में सोने में करीब 1,500 रुपये से ज्यादा की गिरावट देखी गई. इस पूरे हफ्ते में सोने के दाम लगभग 9,000 रुपये से अधिक टूट चुके हैं, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है.

ये भी पढ़ें- सबसे बड़ी ‘गुड न्यूज़’! सरकार ने खत्म किया टैक्स, क्या अब सच में सस्ता हो जाएगा खास पेट्रोल?

रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे पहुंचे दाम

अगर सोने के पिछले रिकॉर्ड स्तर से तुलना करें तो मौजूदा कीमतें काफी नीचे आ चुकी हैं. इस साल जनवरी में सोना MCX पर 2,04,375 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई तक पहुंच गया था. मौजूदा रेट के हिसाब से सोना अब अपने उच्चतम स्तर से करीब 57,000 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता मिल रहा है.

कीमती धातुओं में लगातार गिरावट के कारण बाजार में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है. विशेषज्ञों का मानना है कि ग्लोबल मार्केट ट्रेंड, निवेशकों की मुनाफावसूली और मांग में उतार-चढ़ाव जैसी वजहें इस गिरावट के पीछे हो सकती हैं. फिलहाल निवेशक आने वाले दिनों में कीमतों की दिशा पर नजर बनाए हुए हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital