देश

यूपी से लेकर एमपी तक पीएम मोदी की अपील का असर! मंत्रियों ने छोड़ी लग्जरी गाड़ियां तो जज पहुंचे साइकिल से कोर्ट

PM Modi Fuel Saving Appeal effect: भारत की राजनीति में अक्सर काफिलों की लंबाई से रसूख नापा जाता था, लेकिन अब तस्वीर बदल रही है. दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेट्रोल-डीजल और बिजली बचाने की अपील के बाद देश के रसूखदार नेताओं ने अपनी जीवनशैली में बड़ा बदलाव किया है. गृह मंत्री अमित शाह से लेकर राज्यों के मुख्यमंत्रियों तक, हर कोई अब ‘कम ईंधन, ज्यादा बचत’ के मंत्र पर चल पड़ा है.

शाह और नड्डा के काफिले हुए आधे(PM Modi Fuel Saving Appeal)

देश के दो सबसे ताकतवर नेता अमित शाह और जेपी नड्डा ने मिसाल पेश करते हुए अपने काफिले की गाड़ियों की संख्या 50% तक कम कर दी है. दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद तो एक कदम और आगे निकल गए; वे कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहले मेट्रो में सवार हुए और फिर ई-रिक्शा लेकर स्कूल पहुँचे. यह संदेश साफ है कि जब काम सार्वजनिक परिवहन से हो सकता है, तो भारी-भरकम सरकारी गाड़ियों का धुआं क्यों उड़ाना?

मध्य प्रदेश: जस्टिस ने चलाई साइकिल

मध्य प्रदेश में भी बदलाव की बयार नजर आ रही  है. इस कड़ी में मुख्यमंत्री मोहन यादव, जिन्हें Z+ सुरक्षा मिली है, अब 13 के बजाय सिर्फ 8 गाड़ियों के काफिले में चलेंगे. वहीं, न्यायपालिका से भी एक प्रेरक तस्वीर आई, जहाँ जस्टिस डीडी बंसल खुद साइकिल चलाकर हाई कोर्ट पहुँचे. ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी अपने सरकारी आवास से ई-स्कूटर पर दफ्तर जाते दिखे, जो आम जनता के लिए एक बड़ा उदाहरण है.

उत्तर प्रदेश: वर्क फ्रॉम होम की वापसी

योगी सरकार ने ऊर्जा संकट से निपटने के लिए सबसे सख्त कदम उठाए हैं. अब यूपी के मंत्री और अफसर हफ्ते में एक दिन अनिवार्य रूप से पब्लिक ट्रांसपोर्ट या बस-मेट्रो का उपयोग करेंगे. इतना ही नहीं, कॉरपोरेट ऑफिसों के लिए हफ्ते में 2 दिन वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी जारी की गई है ताकि सड़कों पर गाड़ियां कम हों और ईंधन की खपत घटे. सभी सरकारी बैठकें भी अब वर्चुअल मोड पर शिफ्ट की जा रही हैं.

यह भी पढ़ें: प्रतीक यादव के साथ बेडरूम में रात 2 बजे क्या हुआ? जिम पार्टनर का वो दावा जिसने पलट डाली अस्पताल की थ्योरी

महाराष्ट्र: विदेशी दौरों पर ‘ब्रेक’, राष्ट्रीय हित सर्वोपरि

महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार ने मितव्ययिता (Frugality) की मिसाल देते हुए अपना फ्रांस का दौरा रद्द कर दिया है. उन्होंने कहा कि वे ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल’ में व्यक्तिगत रूप से शामिल होने के बजाय वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे ताकि सरकारी खजाने पर बोझ कम हो. यह फैसला दर्शाता है कि अब नेता ‘विदेशी विलासिता’ के बजाय ‘स्वदेशी बचत’ को प्राथमिकता दे रहे हैं.

पीएम मोदी की वो 5 अपीलें(PM Modi Fuel Saving Appeal)

गोल्ड पर लगाम: जब तक हालात सामान्य न हों, सोने की खरीद टालें.

पब्लिक ट्रांसपोर्ट: मेट्रो और इलेक्ट्रिक बसों का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें.

विदेशी यात्रा: शादियों या छुट्टियों के लिए विदेश जाना अभी टाल दें.

नेचुरल फार्मिंग: खाद का उपयोग आधा करें और प्राकृतिक खेती अपनाएं.

किचन में बचत: अगर खाने के तेल का उपयोग कम करेंगे, तो सेहत और देश दोनों को फायदा होगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

4 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

4 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

5 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

5 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

5 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

5 hours ago