देश

पीएम मोदी ने तो गजब की तेजी दिखाई! दिवाली का वादा करके नवरात्रि में ही भर दी जनता की जेब, जानिए कैसे?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में देशवासियों से एक वादा किया था. उन्होंने कहा था कि इस दिवाली पर बहुत बड़े फैसले सरकार लेने जा रही है. इससे आम जनता के जीवन में बड़ा बदलाव आएगा.

PM Modi ने देशवासियों से किया था वादा

पीएम मोदी (PM Modi) ने जब ये वादा लाल किले की प्राचीर ,से किया था, तब किसी को इस बात की जानकारी नहीं थी, कि आखिर ऐसा कौन सा फैसला सरकार लेने जा रही है, जिससे उन्हें फायदा होगा, लेकिन अब पीएम मोदी ने अपना वादा पूरा करने में इतनी तेजी दिखाई कि इससे हर कोई हैरान होने के साथ ही खुश हो गया है. दिवाली का वादा करके पीएम मोदी नवरात्रि में ही अपने उस वादे को पूरा करने जा रहे हैं. जिससे जनता को काफी राहत मिलने वाली है.

वित्त मंत्रालय जीएसटी में सुधार के लिए दो दिवसीय जीएसटी काउंसिल की बैठक कर रहा है. बैठक के पहले दिन यानी कि 3 सितंबर को जीएसटी काउंसिल ने नई दरों पर मंथन किया, जिसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसकी जानकारी दी.

वित्त मंत्री ने बताया कि जीएसटी काउंसिल की बैठक में कुछ बड़े प्रस्तावों पर सहमति दी है, जिसमें जीएसटी की नई दरों को लागू करने पर सहमति जताई गई है. वित्त मंत्रालय के अनुसार, अब सिर्फ दो स्लैब होंगे, जिसमें 5 प्रतिशत और 18 फीसदी की दरें लागू होंगी. ये नई दरें 22 सितंबर से लागू की जाएंगी.

जीएसटी की नई दरें लागू होंगी

बता दें कि अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगे. जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ. इसके तहत, जीएसटी 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत या 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है. खाद्य पदार्थ नमकीन, भुजिया, सॉस, पास्ता, इंस्टेंट नूडल्स, चॉकलेट, कॉफी, संरक्षित मांस, कॉर्नफ्लेक्स, मक्खन और घी, ये सभी 5 प्रतिशत जीएसटी के दायरे में हैं.

यह भी पढ़ें- GST काउंसिल का बड़ा फैसला, अब दो दरों में टैक्स, इंश्योरेंस और कई जरूरी चीजें होंगी टैक्स-फ्री

28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत जीएसटी में एयर कंडीशनिंग मशीनें, टीवी, डिशवॉशिंग मशीनें, छोटी कारें और मोटरसाइकिलें शामिल हैं. 33 जीवन रक्षक दवाओं पर जीएसटी 12 प्रतिशत से घटकर शून्य हो गया है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago