देश

PM मोदी ने ‘जी7 शिखर सम्मेलन’ को बताया सार्थक, कहा – ‘भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश’

PM Modi Attend G7 Summit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनाडा के कनानास्किस में आयोजित ‘जी7 शिखर सम्मेलन’ का एक वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर शेयर किया. उन्होंने जी7 सम्मेलन को “सार्थक” बताया और आतंकवाद से खिलाफ सख्त कार्रवाई का आह्वान किया.

पीएम मोदी ने वीडियो शेयर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “एक सार्थक जी-7 शिखर सम्मेलन, जिसमें कई मुद्दों पर व्यापक विचार-विमर्श हुआ.”

एक मिनट 40 सेकंड के इस वीडियो की शुरुआत कनानास्किस के खूबसूरत नजारे के साथ होती है. वीडियो में पीएम मोदी कनाडा के प्रधानमंत्री के साथ नजर आ रहे हैं. कनाडा के पीएम मार्क कार्नी कहते हैं कि जी7 में आपकी (पीएम मोदी की) मेजबानी करना “मेरे लिए बहुत सम्मान की बात” है. उन्होंने कहा कि भारत (2019 में फ्रांस के) बियारिट्ज से जी7 में शामिल हो रहा है और यह “आपके देश और आपके नेतृत्व के महत्व का प्रमाण” है.

भारत को बताया ‘दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र’

इसके बाद वीडियो में पीएम मोदी की आवाज सुनाई देती है. वह कहते हैं, “भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है. पिछले दिनों जी20 समिट के अध्यक्ष के रूप में भारत ने विश्व के लिए अनेक ऐसे इनिशिएटिव लिए हैं. जी20 में भारत ने जो मजबूत नींव रखी है, उसको नए स्वरूप में जी7 में उसके एग्जीक्यूशन (कार्यान्वयन) की दिशा में ले जाने का आज एक बहुत बड़ा अवसर है और भारत इस अवसर का उपयोग करने के लिए वैश्विक स्तर पर हमेशा इच्छुक रहा है.”

इससे पहले, बुधवार को कनाडा के कनानास्किस में ‘जी7 शिखर सम्मेलन’ के आउटरीच सत्र में हिस्सा लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘आतंकवाद का समर्थन और उसे बढ़ावा देने वाले देशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई’ का आह्वान किया.

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को मजबूत समर्थन देने के लिए वैश्विक समुदाय का आभार जताते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “पहलगाम आतंकी हमला सिर्फ भारत पर नहीं, बल्कि पूरी मानवता पर हमला था.”

ये भी पढ़ें: Bihar News: युवक ने चार साल का प्यार भुलाकर प्रेमिका की हत्या कर सूटकेश में लाश भरकर नाले में फेंका

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

विधान परिषद चुनाव में किसका पलड़ा भारी? यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों में वोटिंग, 27 अक्टूबर को नतीजे

MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…

21 minutes ago

Gajkesari Rajyog 2026: नवंबर की शुरुआत में बनेगा सबसे दुर्लभ ‘गजकेसरी राजयोग’! इन 3 राशियों पर होगी छप्परफाड़ धनवर्षा

Gajkesari Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नवंबर 2026 की शुरुआत में सिंह राशि में…

36 minutes ago

दिल्ली में वाहन चोरी, रांची में ठिकाना! कांके में रेड के दौरान 2 थार और 4 बाइक बरामद

रांची के कांके में दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में दो थार…

46 minutes ago

काशी के आसमान में गरजे राफेल-सुखोई: ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में वायुसेना के करतबों ने किया मंत्रमुग्ध

वाराणसी में भारतीय वायुसेना के ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में राफेल, सुखोई-30 MKI, तेजस…

54 minutes ago

‘थूककर चाटने वाला…’ Ex गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह के पास लौटेंगे पवन सिंह! पत्नी ज्योति ने कसा तंज

पवन सिंह के अक्षरा सिंह से माफी मांगने के बाद पत्नी ज्योति सिंह का वीडियो…

1 hour ago