देश

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर PM मोदी ने महिलाओं को दी बड़ी सौगात, LPG के दामों में किया 100 रुपये की कटौती का ऐलान

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पीएम मोदी ने महिलाओं को एक बड़ी सौगात दी है. एक बड़ी घोषणा करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की कटौती की जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कटौती का उद्देश्य न केवल रसोई गैस को अधिक किफायती बनाना है, बल्कि परिवारों की समग्र भलाई में सहयोग करना और एक स्वस्थ वातावरण के निर्माण में योगदान करना भी है.

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया, “आज, महिला दिवस पर, हमारी सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की कटौती करने का फैसला किया है. इससे देश भर के लाखों परिवारों पर वित्तीय बोझ काफी कम हो जाएगा, खासकर हमारी नारी शक्ति को फायदा होगा.” शुक्रवार को एक्स. पर अपने पोस्ट में उन्होंने कहा, “रसोई गैस को और अधिक किफायती बनाकर, हमारा उद्देश्य परिवारों की भलाई का समर्थन करना और एक स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करना है. यह महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके लिए ‘जीवनयापन में आसानी’ सुनिश्चित करने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप है.

इसे भी पढ़ें: इस महिला ने रखी थी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की नींव, जानिए आखिर क्यों 8 मार्च को मनाया जाता है ये दिन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शुभकामनाएं भी दीं. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शुभकामनाएं! हम अपनी नारी शक्ति की ताकत, साहस और लचीलेपन को सलाम करते हैं और विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उपलब्धियों की सराहना करते हैं. हमारी सरकार शिक्षा, उद्यमिता, कृषि, प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में पहल के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. यह है पिछले दशक में हमारी उपलब्धियों में भी परिलक्षित होता है.” उल्लेखनीय रूप से, केंद्र सरकार ने पहले दिए गए एक आधिकारिक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत देश भर में 14.17 करोड़ मुफ्त एलपीजी रिफिल प्रदान किए हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

18 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago