मनोरंजन

‘झनक’ फेम एक्ट्रेस Dolly Sohi का हुआ निधन, बहन अमनदीप की मौत के कुछ ही घंटों बाद ली अंतिम सांस

Dolly Sohi Death: टीवी इंडस्ट्री से एक बेहद शॉकिंग खबर सामने आई है. दरअसल, झनक फेम एक्ट्रेस डॉली सोही का आज सुबह 48 साल की उम्र में निधन हो गया. इतनी ही नहीं दुख कि बात ये है कि उनकी बहन अमनदीप सोही की भी बीती रात जॉन्डिस की वजह से मौत हो गई थी. अमनदीप के कुछ ही घंटों के बाद खबर आई कि डॉली सोही ने भी अब दुनिया को अलविदा कह दिया हैं. कुछ घंटों के अंदर इंडस्ट्री की दो बहनों के निधन ने हर किसी को निशब्द कर दिया है.

डॉली के भाई ने की मौत की पुष्टि

डॉली 48 साल की उम्र में सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही थीं. डॉली की बहन अमनदीप की मौत बीती रात हुई थी. बता दें कि अमनदीप की मौत पीलिया के कारण हुई. डॉली के भाई मनु सोही ने उनकी मौत की जानकारी दी है. डॉली के परिवार ने कहा-डोली की मौत आज सुबह ही हुई है. बेटी की मौत की खबर से हम सभी सदमे में आ गए हैं. उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर को किया जाएगा. बता दे कि एक्ट्रेस के भाई मनु ने कंफर्म किया था कि उनकी बहन अमनदीप सोही का निधन हो गया है.

अमनदीप को हुआ था पीलिया

बता दें कि अमनदीप सोही का निधन गुरुवार, 7 मार्च को हुआ था. एक्ट्रेस को ‘बदतमीज़ दिल’ में उनके रोल के लिए काफी पॉपुलैरिटी मिली थी. वहीं दिवंगत एक्ट्रेस डॉली के भाई मनु सोही ने कहा- ये सच है कि अमनदीप अब इस दुनिया में नहीं रहीं उनके शरीर ने अब उनका साथ छोड़ दिया है. उन्हें पीलिया था लेकिन हम डॉक्टरों से ज्यादा जानकारी लेने की हालत में नहीं है.

अमनदीप के बारे में बात करते हुए मनु ने डॉली के हेल्थ के बारे में भी बताया था. उन्होंने कहा था कि डॉली की भी हालत ठीक नहीं है लेकिन उन्हें अस्पताल में आराम करने के लिए कहा गया है. हालांकि आज सुबर डॉली का भी निधन हो गया. डॉली को पिछले साल 2023 में सर्वाइकल कैंसर का पता चला था.

ये भी पढ़ें:फिल्म ‘शैतान’ की स्क्रीनिंग पर बेटे युग के साथ पोज देते नजर आए अजय देवगन, आर माधवन बने हैं खूंखार विलेन

हेल्थ की वजह से छोड़ना पड़ा ‘झनक’ शो

डॉली को हाल ही में कैंसर के कारण कुछ दिनों पहले सांस लेने की समस्या हुई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. ट्रीटमेंट के बाद कुछ दिनों तक वो ठीक थीं. लेकिन कीमोथेरेपी लेने के बाद वो शूट नहीं कर सकती थीं. इस वजह से उनको झनक शो छोड़ना पड़ा था. डॉली की शादी एनआरआई अवनीत धनोवा से हुई थी. कुछ समय बाद दोनों के बीच समस्या होने लगी डॉली के परिवार में उनकी बेटी एमिली है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

1 hour ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

2 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

3 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

3 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

3 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

3 hours ago