Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

इस महिला ने रखी थी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की नींव, जानिए आखिर क्यों 8 मार्च को मनाया जाता है ये दिन

Women’s Day 2024: क्या आपके मन में कभी ये सवाल नहीं आया कि आखिर Women’s Day 8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है. हम आपको बताते हैं…

Women's Day 2025

Women's Day 2025

Women’s Day 2024: 8 मार्च को हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सेलिब्रेट किया जाता है, लेकिन क्या आपके मन में कभी ये सवाल नहीं आया कि आखिर Women’s Day को इस दिन ही क्यों मनाया जाता है. हम जानते हैं कि आपके भी मन में ये सवाल कई बार आता होगा कि इस दिन ऐसा क्या खास हुआ था? तो चलिए आज हम आपके इस सवाल का जवाब देते हैं और आपको बताते हैं कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है…

इस महिला ने रखी थी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बुनियाद (Women’s Day 2024)

बता दें क्लारा जेटकिन नाम की महिला ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बुनियाद रखी थी. ऐसी बुनियाद जिसने दुनियाभर की महिलाओं के हक की लड़ाई को तेज किया. इसका नतीजा ये हुआ कि महिलाएं अपने अधिकारों के लिए लड़ने लगी. रूढ़िवादी परंपराओं को तोड़ते हुए खुद को साबित करने लगी. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को ही मनाया जाएगा, ये तय नहीं था.

यह भी पढ़ें : Women’s Day 2024: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपनों को ऐसे दें बधाई, देखे ये बेहतरीन और शानदार संदेश

महिलाओं ने निकाली थी परेड? (Women’s Day 2024)

इस दिन की नींव 116 साल पहले 1908 में पड़ी, जब न्यूयॉर्क शहर में 15 हजार महिलाओं ने परेड निकाली. महिलाओं की मांग थी कि उनके लिए काम के घंटे कम हों. सैलरी में सुधार हो. महिलाओं को भी मतदान करने का हक मिले. इस आंदोलन के एक साल के बाद 1909 में अमरीका की सोशलिस्ट पार्टी ने एक दिन महिलाओं के नाम समर्पित करने का फैसला लिया. इसके साथ ही पहला राष्ट्रीय महिला दिवस मानाने की घोषणा की.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital