देश

‘जीवन की हर जरूरत में सब स्वदेशी हो’, ‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने दिया ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्योहारों से पहले देशवासियों को ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश दिया है. ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) में उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जीवन की हर जरूरत में सब कुछ स्वदेशी होना चाहिए.

Mann Ki Baat को पीएम मोदी ने किया संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 125वें एपिसोड में कहा, “इस समय पूरा देश ‘गणेश उत्सव’ की धूम-धाम से मना रहा है. आने वाले दिनों में कई त्योहारों की रौनक बिखरेगी. इन त्योहारों के दौरान आपको स्वदेशी को कभी नहीं भूलना चाहिए.”

उन्होंने कहा, “उपहार वही जो भारत में बना हो, पहनावा वही जो भारत में बुना हो, सजावट वही जो भारत में बने सामान से हो, रौशनी वही जो भारत में बनी झालरों से हो, और भी ऐसा बहुत कुछ. जीवन की हर जरूरत सब कुछ स्वदेशी हो.”

स्वदेशी पर पीएम मोदी ने दिया जोर

देशवासियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी बोले, “गर्व से कहो ‘ये स्वदेशी है’ है. इस भाव को लेकर हमें आगे चलना है. एक ही मंत्र ‘वोकल फॉर लोकल’, एक ही रास्ता ‘आत्मनिर्भर भारत’ और एक ही लक्ष्य’विकसित भारत’ है.”

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘खेलों’ के प्रति लोगों को और भी जागरुक किया. उन्होंने कहा कि ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना, देश की एकता और देश के विकास के लिए बहुत जरूरी है और निश्चित रूप से, इसमें खेलों की बहुत बड़ी भूमिका है. पीएम मोदी ने कहा, “मैं कहता हूं कि जो खेलता है, वही खिलता है. हमारा देश जितने ज्यादा टूर्नामेंट खेलेगा, उतना ही निखरेगा. आप खिलाड़ियों और आपके साथियों, दोनों को मेरी शुभकामनाएं.”

यह भी पढ़ें- Mann Ki Baat: ‘प्रतिभा सेतु’ से लेकर सोलर क्रांति और प्राकृतिक आपदा तक, पढ़ें पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें

अपने संबोधन के आखिरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता का भी संदेश दिया. उन्होंने कहा कि सभी स्वच्छता पर जोर देते रहें, क्योंकि जहां स्वच्छता है वहां त्योहारों का आनंद भी और बढ़ जाता है. इस दौरान, पीएम मोदी ने देशवासियों से ‘मन की बात’ कार्यक्रम के लिए संदेश और सुझाव मांगे.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

2 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

2 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

3 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

3 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

4 hours ago