Param Sundari Box Office Collection: कई बार रिलीज में देरी के बाद Janhvi Kapoor और Sidharth Malhotra की फिल्म ‘Param Sundari’ अब बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है. ये फिल्म 29 अगस्त को रिलीज हुई जिसमें सिद्धार्थ और जान्हवी की जोड़ी को दर्शक अच्छा खासा पसंद कर रहे हैं. वहीं ये फिल्म इस साल की मोस्ट-अवेटेड फिल्मों में से एक बन गई है. साथ ही फिल्म का लगातार बढ़ता बॉक्स ऑफिल कलेक्शन भी इस बात का गवाह है कि दोनों एक्टर्स की जोड़ी लोगों को पसंद आ रही है.
Box Office पर भी परम सुंदरी की कमाई लगातार बढ़ती दिखाई दे रही है. रिपोर्टस के मुताबिक फिल्म ने शुरुआती बफ्ते में शुक्रवार के दिन कुल 7.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली. वहीं अगले दिन शनिवार को रफ्तार पकड़ते हुए फिल्म की कमाई 9.25 करोड़ रुपयें तक पहुंच गई.
बीते दिन फिल्म की कमाई में अच्छी-खासी बढ़त देखने के बाद अब रविवार को परम सुंदरी की कमाई में उछाल देखने को मिला. ऐसा लग रहा है कि फिल्म को वीकएंड का कुछ तो फायदा मिला है. बता दें कि इस फिल्म ने रविवार को लगभग 10.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं सभी आंकड़ो को मिलाकर देखा जाए तो परम सुंदरी ने अपनी रिलीज के पहले तीन दिनों में 26.75 करोड़ रुपयें की टोटल कमाई की है. इन आंकड़ो के सामने आने के बाद अब संभव है कि इस फिल्म को अपनी रिलीज के पहले हफ्ते में ही बढ़त देखने को मिल गई है.
ये भी पढ़ें- रामायण निर्माता रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर का 81 साल की उम्र में निधन, टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर
फिल्म की स्टोरी लाइन के बारे में बात की जाए तो ये कहानी दिल्ली के एक लड़के की है जिसका नाम परम है, वो एक AI ऐप के जरिए प्यार की तलाश में निकलता है और केरल पहुंच जाता है. यहां पर उसकी मुलाकात केरल की एक लड़की सुंदरी से होती है. दोनों की मुलाकात फिल्म को एक प्यारी नोक झोक वाली लव स्टोरी का मोड़ देती है.
वहीं बात करें फिल्म के कलाकारों की तो इसमें सिद्धार्थ और जान्हवी के अलावा मनजोत सिंह, संजय कपूर, रेंजी पणिक्कर, इनायत वर्मा और तन्वी राम जैसे कलाकार शामिल हैं. अलग-अलग बैक्गराउंड से आए सभी कलाकार इसे एक अलग मोड़ दे रहे हैं जिससे ये और भी ज्यादा मजेदार लगने लगती है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…
श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…
गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…