देश

जीएसटी रिफॉर्म का व्यापारियों ने किया स्वागत, कहा- इससे उद्योगों को होगा फायदा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों की घोषणा का देश के व्यापारियों ने स्वागत किया है. फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट परमजीत सिंह पम्मा ने कहा कि जीएसटी में सुधार होना एक अच्छा कदम है. इससे व्यापारियों को काफी मदद मिलेगी. मौजूदा समय में टैक्स की दरें 5 प्रतिशत से लेकर 28 प्रतिशत के बीच में हैं. इससे व्यापारियों को काफी परेशानी होती है. इस कारण व्यापारियों की हमेशा से जीएसटी रिफॉर्म एक मांग रही है और प्रधानमंत्री मोदी के इस ऐलान का हम स्वागत करते हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से दिए भाषण में जीएसटी व्यवस्था में व्यापक बदलावों का संकेत देते हुए कहा,”इस दिवाली, मैं आपके लिए दोहरी दिवाली मनाने जा रहा हूं. देशवासियों को एक बड़ा तोहफा मिलने वाला है, आम घरेलू वस्तुओं पर जीएसटी में भारी कटौती होगी.”

स्वदेशी उत्पादों की खरीद को बढ़ावा देने की अपील

प्रधानमंत्री मोदी ने जीएसटी दरों की समीक्षा की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया और इसे ‘समय की मांग’ बताया. उन्होंने घोषणा की, ‘जीएसटी दरों में भारी कमी की जाएगी. आम लोगों के लिए कर कम किया जाएगा.’ प्रधानमंत्री के द्वारा देश के लोगों को अधिक से स्वदेशी समान खरीदने की अपील पर, पम्मा ने कहा कि जीएसटी की दरों में कटौती से घरेलू व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और हम विदेशी सामान से अधिक प्रतिस्पर्धा कर पाएंगे.

अमेरिकी टैरिफ पर उन्होंने कहा कि हमारे देश के पास बहुत बड़ा बाजार है. हमें किसी देश में माल बेचने के लिए जाने की जरूरत नहीं है. हालांकि, यहां बाजारों के लिए कुछ सुधार को लागू करने की आवश्यकता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह घोषणा ऐसे समय पर की है जब देश में जीएसटी लागू हुए आठ वर्ष पूरे हो चुके हैं, यह आजादी के बाद भारत के सबसे महत्वपूर्ण कर सुधारों में से एक बन गया है.

2017 में अपनी शुरुआत के बाद से, जीएसटी ने देश के अप्रत्यक्ष कर ढांचे को एकीकृत किया है और विशेष रूप से छोटे और मध्यम उद्यमों के लिए व्यापार करने में आसानी में काफी सुधार किया है.

ये भी पढ़े: भारतीय उद्योग निकायों ने पीएम मोदी के युवाओं को सशक्त बनाने और एमएसएमई को बढ़ावा देने के आह्वान की सराहना की

भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

Diwali Safety Tips: पटाखों से हाथ-पैर जल जाएं तो क्या करें? जानें तुरंत राहत पाने के आसान फर्स्ट-एड टिप्स

Diwali Safety Tips: दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाले हादसों से निपटने के लिए…

10 minutes ago

महालक्ष्मी के इस मंदिर में प्रसाद के रूप में भक्तों को मिलते हैं पैसे, धन के खजाने भरती है मां

मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दिवाली पर भक्त कैश और गहने चढ़ाते…

15 minutes ago

विदेशों में बजा जापानी गॉडजिला का डंका, अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर रणबीर की ‘रामायण’ को कड़ी टक्कर

Ramayana Box Office: अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' को 'गॉडजिला माइनस जीरो' से कड़ी टक्कर…

41 minutes ago

पाकिस्तान में गूंजे ‘जय श्री राम’ और दीवाली के जश्न के चर्चे! शहबाज-जरदारी का यू-टर्न, हिंदू समुदाय को बताया देश का ‘अटूट गहना’

Pakistan Diwali News: पाकिस्तान में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हिंदू समुदाय को दिवाली की बधाई…

1 hour ago

चीनी जासूस के हनीट्रैप में फंसे Nvidia CEO, संसद में होगी पेशी, Kiss से लेकर हाथ पकड़ने का VIDEO वायरल

Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…

2 hours ago

भूकंप के तेज झटकों से दहला जापान! मची भगदड़, 22 लोग जख्मी और अगले 7 दिनों का बड़ा अलर्ट जारी

Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…

2 hours ago