देश

फुल Gen Z मोड में दिखे पीएम मोदी…! GTA 6 के क्रेज के बीच शेयर किया अपना रिपोर्ट कार्ड, जानें क्या लिखा?

दुनियाभर की गेमिंग कम्युनिटी में इस समय बहुप्रतीक्षित वीडियो गेम Grand Theft Auto VI (GTA 6) की जबरदस्त दीवानगी छाई हुई है. रॉकस्टार गेम्स द्वारा 13 साल के लंबे इंतजार के बाद इस महागेम को लॉन्च किए जाने के बीच अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी एकदम नया और ‘Gen Z’ अंदाज देखने को मिला है. दरअसल पीएम मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर GTA 6 की थीम से जुड़ा एक बेहद खास और क्रिएटिव पोस्ट (PM Modi GTA 6 Post) साझा कर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है.

‘भारत एक नया ही गेम खेल रहा है…’

प्रधानमंत्री मोदी ने GTA 5 (2013) से लेकर GTA 6 (2026) तक के इस 13 साल के सफर को भारत के ऐतिहासिक विकास और बदलाव की कहानी के रूप में पेश किया है. उन्होंने GTA थीम वाले 10 रंगीन ग्राफिक्स यानी स्लाइड्स साझा करते हुए कैप्शन में लिखा कि भारत एक नया ही गेम खेल रहा है.’

बता दें इन तस्वीरों के जरिए पीएम ने दिखाया कि जब 2013 में GTA 5 आया था तब भारत की गिनती कमजोर अर्थव्यवस्थाओं में होती थी, जबकि आज 2026 में GTA 6 के दौर में भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है.

 

नक्सलवाद के खात्मे तक का सफर

पीएम मोदी द्वारा साझा किए गए इन क्रिएटिव ग्राफिक्स में आम लोगों के जीवन में आए बड़े बदलावों को बेहद आकर्षक अंदाज में दर्शाया गया है. स्लाइड्स में बताया गया कि बीते 13 सालों में देश में अत्यधिक गरीबी 27 प्रतिशत से घटकर महज 2.6 प्रतिशत रह गई है, जिसे कच्चे घरों से आधुनिक पक्के मकानों के सफर के जरिए दिखाया गया.

इसके अलावा पीएम ने स्वच्छ भारत अभियान की सफलता और नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार का जिक्र करते हुए बताया कि 13 साल पहले देश के 182 जिले नक्सल प्रभावित थे, जो अब घटकर शून्य पर आ गए हैं.

स्पेस स्टार्टअप्स और डिफेंस में भारत की ऊंची छलांग

GTA थीम वाले इस ‘विकास के स्कोरबोर्ड’ में देश की तकनीकी और रणनीतिक उपलब्धियों को भी प्रमुखता से जगह दी गई है. ग्राफिक्स के माध्यम से दिखाया गया कि कैसे भारत की सौर ऊर्जा क्षमता 2.82 गीगावाट से बढ़कर 175 गीगावाट तक पहुंच गई है. इसके साथ ही अंतरिक्ष (Space) सेक्टर को प्राइवेट प्लेयर्स के लिए खोलने से आए स्टार्टअप बूम और देश के डिफेंस एक्सपोर्ट में हुई ऐतिहासिक बढ़ोतरी को भी इन स्लाइड्स में बखूबी पेश किया गया है.

दुनियाभर में GTA 6 का जलवा

दूसरी तरफ, रॉकस्टार गेम्स के इस ओपन-वर्ल्ड गेम को लेकर खिलाड़ियों और समीक्षकों में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है. 2022 के हैक और लीक जैसी चुनौतियों के कारण दो बार टलने के बाद आखिरकार रिलीज हुए इस गेम को रिव्यू एग्रीगेटर ‘मेटाक्रिटिक’ ने 100 में से 99 अंक दिए हैं.

वहीं एनालिटिक्स फर्म ओम्डिया (Omdia) के अनुमान के मुताबिक, GTA 6 इस साल के अंत तक रॉकस्टार गेम्स और उसकी मूल कंपनी टेक-टू इंटरएक्टिव के लिए करीब 3.2 बिलियन डॉलर की रिकॉर्डतोड़ बिक्री कर सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

‘गुंडागर्दी के लिए नहीं बनीं अच्छी सड़कें…’, अखिलेश के रोड शो में बच्चे की मौत पर सीएम योगी की दहाड़

गोरखपुर में अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान बुलडोजर की चपेट में आने से…

22 minutes ago

लो जी 140 रुपये में हो जाएगी प्रदूषण की छुट्टी…! दिल्ली के दो छात्रों ने बना दिया ‘देसी एयर प्यूरीफायर’

दिल्ली के दो स्कूली छात्रों कृष अग्रवाल और समर्थ मित्तल ने महज 140 रुपये की…

45 minutes ago

भक्ति, बाहुबल और राजा भैया का साथ! कुंडा की कथा में पवन सिंह की एंट्री ने मचाया गर्दा, बोले- दिल गदगद हो गया

Pawan Singh: भोजपुरी गायक पवन सिंह धीरेंद्र शास्त्री की कथा में शामिल होने कुंडा पहुंचे.…

54 minutes ago

बिहार में तिलक समारोह से लौट रही स्कॉर्पियो नहर में गिरी, 6 लोगों की मौत; गांव में पसरा मातम

Araria Scorpio Accident 6 Deaths: बिहार के अररिया जिले में बीड़ी पुल के पास एक…

2 hours ago

‘कमजोर पांच’ से दुनिया की महाशक्ति बनने तक का सफर..! FICCI के 100 साल पूरे होने पर पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के भारत मंडपम में FICCI के शताब्दी सम्मेलन को संबोधित…

2 hours ago