पीएम मोदी ने समीकंडक्टर को लेकर की बैठक.
भारत को दुनिया का सेमीकंडक्टर हब बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को सेमीकॉन इंडिया 2024 का उद्घाटन करेंगे. इसकी जानकारी खुद उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए दी.
पीएम मोदी ने सेमीकॉन इंडिया 2024 के उद्घाटन से पहले मंगलवार (10 सितंबर) को सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के साथ बैठक की. जिसमें सेमीकंडक्टर से जुड़े विषयों पर चर्चा की. पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि सेमीकंडक्टर डिजिटल युग की नींव है और भविष्य में हमारी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत की सेमीकंडक्टर उद्योग में कच्चे माल के क्षेत्र में वैश्विक पावर हाउस बनने की क्षमता है. यह कदम भारत की तकनीकी प्रगति और वैश्विक अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…
Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज रवि योग नए प्रयासों…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: आज आपका मिलनसार और मददगार स्वभाव लोगों के बीच सम्मान…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में आगे बढ़ने…
Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: कन्या राशि वालों के लिए आज आगे बढ़ने के नए…