Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

“भारत में वैश्विक पावर हाउस बनने की अद्भुत क्षमता” सेमीकंडक्टर एग्जीक्यूटिव्स के साथ पीएम मोदी ने की बैठक

पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि सेमीकंडक्टर डिजिटल युग की नींव हैं और भविष्य में हमारी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

PM Modi

पीएम मोदी ने समीकंडक्टर को लेकर की बैठक.

भारत को दुनिया का सेमीकंडक्टर हब बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को सेमीकॉन इंडिया 2024 का उद्घाटन करेंगे. इसकी जानकारी खुद उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए दी.

पीएम मोदी ने की बैठक

पीएम मोदी ने सेमीकॉन इंडिया 2024 के उद्घाटन से पहले मंगलवार (10 सितंबर) को सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के साथ बैठक की. जिसमें सेमीकंडक्टर से जुड़े विषयों पर चर्चा की. पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि सेमीकंडक्टर डिजिटल युग की नींव है और भविष्य में हमारी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

“वैश्विक पावर हाउस बनने की क्षमता”

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत की सेमीकंडक्टर उद्योग में कच्चे माल के क्षेत्र में वैश्विक पावर हाउस बनने की क्षमता है. यह कदम भारत की तकनीकी प्रगति और वैश्विक अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है.

यह भी पढ़ें-प्रतिबंधित नशीले पदार्थों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए दोहा में भारतीय दूतावास ने आयोजित किया ऑनलाइन सेमिनार

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital