दुनिया

प्रतिबंधित नशीले पदार्थों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए दोहा में भारतीय दूतावास ने आयोजित किया ऑनलाइन सेमिनार

भारतीय दूतावास और इसके तहत काम करने वाले भारतीय समुदाय के संगठन इंडियन कम्युनिटी बेनेवोलेंट फोरम (ICBF) ने प्रतिबंधित नशीले पदार्थों और प्रतिबंधित साइकोएक्टिव और साइकोट्रोपिक के आयात से संबंधित जिसमें कतर के नियमों और विनियमों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 10 सितंबर को एक ऑनलाइन सेमिनार का आयोजन किया. इस सेमिनार में दोहा के साथ-साथ भारतीय समुदाय के सदस्यों, नेताओं, मीडियाकर्मियों और अन्य लोग शामिल हुए.

भारतीय दूतावास ने की ये अपील

सेमिनार को कतर में भारत के राजदूत विपुल, फर्स्ट सेक्रेटरी ईश सिंघल और आईसीबीएफ के अध्यक्ष शानवास बावा ने संबोधित किया. अपने संबोधन के दौरान राजदूत विपुल ने देश में प्रतिबंधित और अन्य दवाओं को लाने और मादक पदार्थों को लाने पर प्रतिबंध के लिए कतर के नियमों पर प्रकाश डाला. उन्होंने भारतीयों से देश की यात्रा करते समय उचित सावधानी बरतने और कतर के कानूनों का पालन करने का आग्रह किया.

वहीं ईश सिंघल ने कुछ केस स्टडी का जिक्र किया. जिसमें भारतीयों को नशीले पदार्थ या प्रतिबंधित दवाएं ले जाने के लिए जेल की सजा मिली है. कुछ मामलों में, सजा पाने वालों ने दावा किया कि जब वे कतर जा रहे थे तो एजेंटों ने उन्हें एक पैकेट सौंपा था और जब वे कतर पहुंचे तो उस पैकेट में प्रतिबंधित वस्तुएं पाई गईं.

यह भी पढ़ें- “मैं किसे बताऊं कि लाल चौक जाने पर कितना डरा हुआ था?”, पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के कबूलनामे पर बीजेपी ने कसा तंज

आईसीबीएफ अध्यक्ष ने भी इस मुद्दे पर बात की और भारत सहित नागरिक समाज संगठनों से कतर में नशीली दवाओं और प्रतिबंधित पदार्थों के सेवन या तस्करी पर सख्त कानूनों के बारे में जागरूकता फैलाने का अनुरोध किया. उन्होंने भारतीय दूतावास और आईसीबीएफ द्वारा भारतीय कैदियों को कानूनी परामर्श और आपात स्थिति में वित्तीय सहायता जैसी मदद को भी रेखांकित किया.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

3 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

30 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

32 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

2 hours ago