देश

पीएम मोदी का बड़ा ऐलान: इंडोनेशिया में खुलेगा IIM बेंगलुरु का पहला विदेशी कैंपस

भारत की उच्च शिक्षा को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) बेंगलुरु इंडोनेशिया में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय कैंपस स्थापित करेगा. यह परिसर इंडोनेशिया के मलांग स्थित सिंगहसारी विशेष आर्थिक क्षेत्र (Singhasari Special Economic Zone) में बनाया जाएगा. इस पहल का उद्देश्य सिर्फ इंडोनेशिया ही नहीं, बल्कि पूरे दक्षिण-पूर्व एशिया के छात्रों और पेशेवरों तक भारतीय प्रबंधन शिक्षा पहुंचाना है.

दो चरणों में लागू होगी योजना

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अनुसार इस परियोजना को दो चरणों में पूरा किया जाएगा. पहले चरण में वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और विभिन्न क्षेत्रों के पेशेवरों के लिए कार्यकारी शिक्षा (Executive Education) कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे. इन पाठ्यक्रमों का फोकस बदलती वैश्विक जरूरतों के अनुरूप नेतृत्व क्षमता और आधुनिक प्रबंधन कौशल विकसित करना होगा.

इसके बाद दूसरे चरण में नियमित डिग्री आधारित प्रबंधन पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे. इस दिशा में IIM बेंगलुरु और सिंगहसारी विशेष आर्थिक क्षेत्र के प्रबंधन निकाय के बीच समझौता किया जाएगा.

छात्रों को मिलेगा भारत में सीखने का अवसर

इस कैंपस में पढ़ने वाले छात्रों और पेशेवरों को बेंगलुरु स्थित IIM परिसर का अल्पकालिक शैक्षणिक दौरा करने का अवसर भी मिलेगा. इससे वे भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम, उद्योग जगत और नवाचार से जुड़े माहौल को करीब से समझ सकेंगे. नए कैंपस का पाठ्यक्रम वैश्विक अर्थव्यवस्था की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा.

इन क्षेत्रों पर रहेगा खास फोकस

पढ़ाई के दौरान वैश्विक सप्लाई चेन, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), जलवायु परिवर्तन, सतत विकास और स्वास्थ्य प्रबंधन जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया जाएगा. छात्रों को उद्योग विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और अंतरराष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों के साथ संवाद का अवसर भी मिलेगा, जिससे उन्हें व्यावहारिक और वैश्विक अनुभव हासिल होगा.


ये भी पढ़ें: भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई दिशा: रक्षा, तकनीक, स्वास्थ्य और संस्कृति के क्षेत्र में कई अहम फैसले


भारत की शिक्षा को मिलेगी वैश्विक पहचान

इससे पहले IIM अहमदाबाद दुबई, IIT दिल्ली अबू धाबी और IIT मद्रास जांजीबार में अपने अंतरराष्ट्रीय परिसर शुरू कर चुके हैं. अब IIM बेंगलुरु का इंडोनेशिया में विस्तार भारत की शिक्षा व्यवस्था को वैश्विक स्तर पर और मजबूत करेगा.

यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उस लक्ष्य को भी आगे बढ़ाती है, जिसके तहत भारतीय शिक्षण संस्थानों को दुनिया के अलग-अलग देशों में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि इससे भारत और इंडोनेशिया के बीच शिक्षा, कौशल विकास और शोध के क्षेत्र में सहयोग मजबूत होगा. साथ ही भारत वैश्विक स्तर पर गुणवत्तापूर्ण और किफायती शिक्षा उपलब्ध कराने वाले एक भरोसेमंद ज्ञान साझेदार के रूप में अपनी पहचान और मजबूत करेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

TRAI Data August 2026: जियो ने जोड़े सबसे ज्यादा मोबाइल यूजर्स, एयरटेल भी आगे; MTNL को हुआ नुकसान

TRAI Data August 2026: TRAI के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मोबाइल…

7 minutes ago

संभल हिंसा में पुलिस से कहां हुई चूक? जिससे भड़का सुप्रीम कोर्ट; यूपी सरकार पर ठोका 10 लाख का जुर्माना

Sambhal Violence Supreme Court: संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुल्ला अफरोज की प्रिवेंटिव…

9 minutes ago

सोना हुआ भयंकर सस्ता, चांदी ₹9000 से ज्यादा टूटी! त्योहारों से पहले खरीदारी का बड़ा मौका

सोने और चांदी के दामों में आई भारी गिरावट के बाद बाजार में नरमी बनी…

20 minutes ago

Asian Games 2026: नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

Asian Games 2026 में नीरू ढांडा ने महिला इंडिविजुअल ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर…

33 minutes ago

रेलवे की 1 अक्टूबर से खास चेकिंग, टिकट के साथ ये दस्तावेज रखना होगा जरूरी

Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…

42 minutes ago