देश

PM Modi In Silvasa: पीएम मोदी ने सिलवासा में नमो अस्पताल के पहले चरण का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (7 मार्च) सिलवासा, दादरा एवं नगर हवेली पहुंचे. जहां उन्होंने नमो अस्पताल के प्रथम चरण का उद्घाटन किया. इसके साथ ही पीएम मोदी ने 2580 करोड़ की लागत वाली कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया.

“नई पहचान के साथ उभर रहा सिलवासा”

इस दौरान पीएम मोदी ने जनता को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने कहा कि “आज हमारा सिलवासा, ये प्रदेश एक आधुनिक पहचान के साथ उभर रहा है. सिलवासा एक ऐसा शहर बन चुका है जहां हर जगह के लोग रह रहे हैं. यहां का कॉस्मोपॉलिटन मिजाज बताता है कि दादरा और नगर हवेली में कितनी तेजी से नए अवसरों का विकास हुआ है.”

“इसी विकास अभियान के तहत आज यहां अनेक परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया है. इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, हेल्थकेयर, शिक्षा और टूरिज्म यानी हर क्षेत्र से जुड़े ढेर सारे प्रोजेक्ट इस क्षेत्र के विकास को और गति देंगे, यहां नए अवसर पैदा होंगे.”

ये प्रदेश हमारा गर्व है- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव हमारे लिए केवल एक केंद्र शासित प्रदेश नहीं हैं, ये प्रदेश हमारा गर्व है, हमारी विरासत भी है इसलिए हम इस प्रदेश को एक ऐसा मॉडल स्टेट बना रहे हैं, जो अपने समग्र विकास के लिए जाना जाए.

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने ‘ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस’ सम्मान के लिए Barbados Government का जताया आभार

हर व्यक्ति को भोजन की गारंटी मिली- PM

प्रधानमंत्री ने कहा, “वन नेशन-वन राशन कार्ड से हर व्यक्ति को भोजन की गारंटी मिली है, जल जीवन मिशन से हर परिवार तक पीने का साफ पानी पहुंच रहा है, भारतनेट से डिजिटल कनेक्टिविटी मजबूत हुई है, पीएम जनधन ने हर परिवार को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ा है, पीएम जीवन ज्योति बीमा और पीएम सुरक्षा बीमा योजना का लाभ हर लाभार्थी को मिल रहा है. इन योजनाओं की सफलताओं ने यहां के लोगों को विश्वास से भर दिया है. सरकार की योजनाओं से उनके जीवन में जो सकारात्मक बदलाव आए हैं, उसके व्यापक प्रभाव दिख रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

अपना ही निकला गुनहगार! ठाणे में बिजनेसमैन के किडनैपिंग का मास्टरमाइंड निकला परिचित, 5 आरोपी गिरफ्तार

Ulhasnagar Kidnapping Case: महाराष्ट्र के ठाणे में एक कारोबारी के अपहरण और 50 लाख रुपये…

17 minutes ago

100 रुपये की रिश्वत ने छीनी वर्दी, वीडियो वायरल होते ही एक्शन में पुलिस

Kathua Police Bribery Video Viral: कठुआ जिले में ट्रक चालक से कथित तौर पर 100…

17 minutes ago

श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय) में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में भव्य छात्रा मिलन समारोह आयोजित

दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला महाविद्यालय (एसपीएमसी) में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की…

17 minutes ago

AI और डीपफेक पर लगाम! विवेक ओबेरॉय, जाह्नवी और आराध्या के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट में एक साथ सुनवाई

दिल्ली हाई कोर्ट में फिल्मी हस्तियों द्वारा दायर पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़ी याचिकाओं पर 30…

27 minutes ago

बंगाल दौरे पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का दिखा अनूठा अंदाज; खुद बनाई झालमुरी, फिर लिया चटपटा स्वाद

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बंगाल दौरे के दौरान सोमवार को कोलकाता में…

35 minutes ago

इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच के टिकट के नाम पर साइबर ठगी का अलर्ट, क्राइम ब्रांच ने लोगों को किया सतर्क

Indore Cricket Ticket Scam Alert: इंदौर में 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच से पहले टिकट…

36 minutes ago