प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने सोमवार को नई दिल्ली के बाबा खड़क सिंह मार्ग स्थित 184 नए टाइप-7 बहुमंजिला एमपी फ्लैट्स का उद्घाटन किया. ये फ्लैट्स खासतौर पर सांसदों के लिए बनाए गए हैं. इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने परिसर में सिंदूर का पौधा लगाया और श्रमिकों से बातचीत भी की.
यह पूरा प्रोजेक्ट आत्मनिर्भर सोच के साथ डिजाइन किया गया है. परिसर में सांसदों की जरूरतों के मुताबिक सभी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं. निर्माण में हरित तकनीकों का उपयोग किया गया है, जो GRIHA 3-स्टार रेटिंग और राष्ट्रीय भवन संहिता 2016 के मानकों के अनुरूप है. इससे ऊर्जा की बचत, नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन और कचरा प्रबंधन में मदद मिलेगी.
फ्लैट्स के निर्माण में एल्यूमिनियम शटरिंग के साथ मोनोलिथिक कंक्रीट तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. इससे ये फायदा हुआ कि संरचना मजबूत बनी और परियोजना समय पर पूरी हो सकी. परिसर को दिव्यांगजन के लिए भी अनुकूल बनाया गया है जो समावेशी डिजाइन की सोच को दर्शाता है.
सांसदों के लिए पर्याप्त आवास की कमी को देखते हुए यह परियोजना शुरू की गई थी. कम जमीन होने के कारण वर्टिकल निर्माण को प्राथमिकता दी गई है, जिससे जगह का अधिकतम उपयोग हो सके और रखरखाव खर्च भी कम हो.
हर फ्लैट का कार्पेट एरिया करीब 5,000 वर्ग फीट है. इसमें आवासीय और आधिकारिक कार्य दोनों के लिए पर्याप्त जगह है. परिसर में कार्यालय, स्टाफ क्वार्टर और सामुदायिक केंद्र की भी व्यवस्था है, जिससे सांसद अपने कर्तव्यों को आसानी से निभा सकें.
सभी इमारतें भूकंप-रोधी डिजाइन मानकों के तहत बनाई गई हैं. साथ ही, परिसर में मजबूत सुरक्षा व्यवस्था भी लागू की गई है, ताकि सभी निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
UNIQUE STATIONERY THEMED DURGA PANDAL IN BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मसानगंज में इस वर्ष…
अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…
पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…