एजुकेशन

Bihar SHSB CHO Result 2025: कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर का रिजल्ट जारी, इस दिन से शुरू होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, ऐसे करें डाउनलोड

Bihar SHSB CHO Result 2025: राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार (SHSB) ने कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट से अपना परिणाम देख सकते हैं. इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होना होगा.

5272 उम्मीदवार हुए शॉर्टलिस्ट

लिखित परीक्षा में कुल 5272 उम्मीदवार पास हुए हैं. इन्हें दस्तावेज सत्यापन के लिए चुना गया है. परीक्षा में सफल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी.

कब हुई थी परीक्षा?

Bihar SHSB CHO लिखित परीक्षा का आयोजन 10 जुलाई 2025 को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर हुआ था. इस भर्ती के तहत 4500 पदों को भरा जाएगा.

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तारीख

दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 11 अगस्त 2025 से शुरू होगी. यह प्रक्रिया 11, 12, 13, 14 और 18 अगस्त 2025 तक चलेगी. उम्मीदवारों को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान (SIHFW), शेखपुरा, पटना-14 में उपस्थित होना होगा.

ये भी पढ़ें: SSC GD 2025: स्टेज-2 फिजिकल के लिए एडमिट कार्ड जारी, तुरंत करें डाउनलोड

ऐसे करें रिजल्ट डाउनलोड

अगर आप अपना रिजल्ट देखना चाहते हैं तो सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाएं.
होम पेज पर “List of Candidates Shortlisted for Document Verification against Advt No. 02/2025” लिंक पर क्लिक करें.
पीडीएफ फाइल खुलेगी, जिसमें उम्मीदवार अपना नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर और पिता का नाम देख सकते हैं.
रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें.

Follow Bharat Express on Instagram 

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

1 hour ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

2 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

3 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

3 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

3 hours ago