प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को नई दिल्ली के यशोभूमि में ‘सेमीकॉन इंडिया-2025’ (Semicon India-2025) का उद्घाटन किया, इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत के सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ाना है. 2 से 4 सितंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में दुनिया के 33 देशों की कंपनियां शामिल हो रही हैं.
पीएम मोदी ने सेमीकॉन इंडिया के उद्घाटन के बाद लोगों को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने कहा, आप सभी विकसित भारत और आत्म निर्भर भारत की यात्रा में बहुत ही अहम पार्टनर हैं.
‘सेमीकॉन इंडिया 2025’ (Semicon India 2025) का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने ग्लोबल चिप मार्केट में भारत की बढ़ती भूमिका को रेखांकित किया और कहा कि देश ट्रिलियन डॉलर के सेमीकंडक्टर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार है.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “2021 से स्वीकृत 10 सेमीकंडक्टर परियोजनाओं में 18 अरब डॉलर का निवेश किया जा रहा है.” उन्होंने आगे कहा, “दुनिया भारत पर भरोसा करती है, दुनिया भारत में विश्वास करती है और दुनिया भारत के साथ सेमीकंडक्टर का भविष्य बनाने के लिए तैयार है.” उन्होंने आगे कहा कि पिछली सदी का आकार तेल से बना था, लेकिन भविष्य चिप्स से बनेगा.
प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि ग्लोबल सेमीकंडक्टर मार्केट पहले ही 600 अरब डॉलर के मूल्य तक पहुंच चुका है और जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर जाएगा और भारत इसमें एक प्रमुख भूमिका निभाएगा.
प्रधानमंत्री मोदी ने जोर देकर कहा, “हमारा सेमीकंडक्टर उद्योग केवल चिप निर्माण तक सीमित नहीं है, हम एक ऐसा सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम बना रहे हैं, जो भारत को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी और आत्मनिर्भर बनाएगा.”
यह भी पढ़ें- क्या है बिहार जीविका निधि सहकारी संघ? जिसका आज उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, सीधे खाते में ट्रांसफर होंगे 105 करोड़ रुपये
नोएडा और बेंगलुरु स्थित डिजाइन सेंटर दुनिया के कुछ सबसे एडवांस्ड चिप्स बनाने पर काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक सेमीकंडक्टर उद्योग की चुनौतियों पर काम कर रहा है.
प्रधानमंत्री ने भारत की आर्थिक मजबूती पर भी प्रकाश डाला और कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद देश ने इस वर्ष अप्रैल-जून तिमाही में 7.8 प्रतिशत की विकास दर हासिल की.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
हीरो विडा इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री में अगस्त में 108% का उछाल आया है. मात्र…
Natarajasana Preparatory Yoga Poses: नटराजासन एक कठिन बैलेंसिंग और बैकबेंड योगासन है, जिसे करने से…
समाधान अभियान के वार्षिक दिवस 2026 में जारी अध्ययन के अनुसार, अधिकांश लोग पॉक्सो शब्द…
साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…
Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका दिया…
Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू…