Bharat Express DD Free Dish

Semicon India 2025

भारत तेजी से घरेलू स्तर पर सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम का निर्माण कर रहा है और मंगलवार को सेमीकॉन इंडिया 2025 में इंडस्ट्री लीडर्स ने कहा कि देश 2047 से पहले दुनिया का सेमीकंडक्टर पावरहाउस बन सकता है.

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "पहले 'मेड इन इंडिया' चिप्स. यह किसी भी देश के लिए गर्व का क्षण है. आज भारत ने यह उपलब्धि हासिल कर ली है."

पीएम मोदी ने सेमीकॉन इंडिया के उद्घाटन के बाद लोगों को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने कहा, आप सभी विकसित भारत और आत्म निर्भर भारत की यात्रा में बहुत ही अहम पार्टनर हैं.

2021 में भारत सेमीकंडक्टर मिशन (आईएसएम) की शुरुआत के बाद से, केवल चार वर्षों में, भारत ने अपनी सेमीकंडक्टर यात्रा को एक सपने से हकीकत में बदल दिया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 सितंबर को सुबह लगभग 10 बजे नई दिल्ली के यशोभूमि में तीन दिवसीय ‘सेमीकॉन इंडिया - 2025’ का उद्घाटन करेंगे. सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य भारत में सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को बढ़ावा देना है.