Bhogapuram Greenfield Airport: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगपुरम में बने अल्लूरी सीताराम राजू इंटरनेशनल (ग्रीनफील्ड) एयरपोर्ट का उद्घाटन किया. यह एयरपोर्ट सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के तहत लगभग 5,640 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है. उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री ने यात्री टर्मिनल भवन का निरीक्षण किया और इसकी आधुनिक सुविधाओं की जानकारी ली.
इस दौरान उनके साथ आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर, मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू और जीएमआर समूह के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को एयरपोर्ट की विशेषताओं और तकनीकी सुविधाओं से अवगत कराया.
एयरपोर्ट के यात्री टर्मिनल को आंध्र प्रदेश की संस्कृति, परंपरा और लोक कला की थीम पर सजाया गया है. स्वागत द्वार पर प्रदर्शित प्रसिद्ध एटिकोप्पाका कला ने प्रधानमंत्री का विशेष ध्यान आकर्षित किया. एयरपोर्ट से जनसभा स्थल की ओर जाते समय आदिवासी महिलाओं ने पारंपरिक ‘धिमसा’ नृत्य प्रस्तुत कर उनका स्वागत किया. अधिकारियों के अनुसार, 13,500 आदिवासी महिलाओं द्वारा एक साथ किए गए इस नृत्य ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया. प्रधानमंत्री ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया.
भोगपुरम ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट को प्रतिवर्ष 60 लाख यात्रियों की आवाजाही संभालने के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें यात्रियों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा अनुभव देने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बिल्डिंग इंफॉर्मेशन मॉडलिंग (BIM), एयरसाइड 4.0 तकनीक, एयरपोर्ट प्रेडिक्टिव ऑपरेशंस सेंटर (APOC), बायोमेट्रिक पैसेंजर प्रोसेसिंग, ऑटोमेटेड बैगेज हैंडलिंग सिस्टम और इंटेलिजेंट ऑपरेशनल मॉनिटरिंग जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं.
ये भी पढ़ें: ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं… मुझसे बहुत बड़ी गलती हुई’, पीएम को अपशब्द कहने वाली लड़की का माफीनामा, VIDEO वायरल
प्रधानमंत्री मोदी ने भोगपुरम में आयोजित जनसभा के दौरान 17,900 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पण भी किया. सरकार का मानना है कि नया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट आंध्र प्रदेश में पर्यटन, व्यापार, निवेश और रोजगार को नई गति देगा तथा राज्य की हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…
SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…
नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…
Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…
भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…