Categories: देश

PM Modi के भाषण की महिलाओं ने की तारीफ, कहा – ‘केंद्र सरकार ने किए बहुत अच्छे काम’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मध्य प्रदेश के दतिया और सतना हवाई अड्डों सहित कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. पीएम मोदी को सुनने आईं महिलाओं ने सरकार के कामकाज की तारीफ की. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने महिलाओं के लिए बहुत सारे अच्छे काम किए हैं.

प्रधानमंत्री मोदी को सुनने के बाद एक महिला वर्षा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि नरेंद्र मोदी जब से सरकार में आए हैं, तब से उन्होंने महिलाओं के लिए काफी कुछ काम किया है. जैसे- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ महिलाओं की ताकत बना है. इसके अलावा, महिलाओं के लिए लाडली बहना योजना शुरू की गई और इस तरह की कई अन्य योजनाएं हैं, जिनकी वजह से महिलाओं को फायदा पहुंचा है. मैं प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करती हूं, जिन्होंने महिलाओं की जिंदगी को बदलकर रख दिया है.

‘ऑपरेशन सिंदूर’ को बताया महिलाओं की ताकत

महिला दीप्ति ने पीएम मोदी के भाषण की तारीफ करते हुए कहा कि आज उन्होंने अपने संबोधन में कई बातों का जिक्र किया. इसमें सबसे अहम बात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थी. प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं के हित में कई फैसले लिए, जिनमें महिलाओं को आरक्षण देना, उन्हें सशक्त करना शामिल हैं. मेरा भी मानना है कि आज महिला सशक्त है तो समाज भी सशक्त है.

शिवानी यादव ने बताया कि पीएम मोदी ने अपने संबोधन में खासकर महिलाओं का जिक्र किया है. उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने परिवार को पालने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे सीमाओं पर भी दुश्मनों को धूल चटा रही हैं.

पीएम के भाषण में महिला सशक्तीकरण पर विशेष जोर

पीएम मोदी को सुनने आईं महिला प्रतिभा ने बताया कि प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति को बहुत बढ़ावा दिया है. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाएं आज आगे आ रही हैं और उनके आगे बढ़ने से देश को काफी फायदा होगा.

वहीं, एक अन्य महिला ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाएं लगातार आगे बढ़ रही हैं और सरकार में भी महिलाओं की हिस्सेदारी काफी बढ़ी है.

प्रधानमंत्री मोदी को सुनने के लिए महिलाओं के अलावा बड़ी संख्या में लड़कियां भी पहुंचीं. शिवानी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में महिला सशक्तीकरण का जिक्र किया और उन्होंने इंदौर को मेट्रो की सौगात भी दी.

शिखा ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने आज मध्य प्रदेश की कई सौगातें दीं. इसके अलावा, उन्होंने महारानी लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर एक खास सिक्का भी जारी किया. यहां पीएम मोदी ने इंदौर को मेट्रो की सौगात भी दी और उन्होंने महिला सशक्तीकरण का भी जिक्र किया.

ये भी पढ़ें: PM Svanidhi Yojana के 5 साल पूरे, इससे स्ट्रीट वेंडर्स और छोटे व्यापारियों की आजीविका और उनका जीवनस्तर हुआ बेहतर

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

1 hour ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

5 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

5 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

5 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

5 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

6 hours ago