देश

PM Modi ने आज मध्य प्रदेश को दीं ये सौगातें, मंत्री प्रह्लाद पटेल बोले- विकास हमारी सरकार का संकल्प

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के मौके पर आयोजित महिला सशक्तीकरण महासम्मेलन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया. पीएम मोदी के संबोधन के बाद मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा कि उन्होंने प्रदेश को तमाम विकास परियोजनाओं का तोहफा दिया है. इसके लिए हम उनका आभार जताते हैं. हमारी सरकार का संकल्प प्रदेश और देश का विकास है. पीएम मोदी ने यहां से जो संदेश दिया है, वो हम सबके लिए गर्व की बात है.

मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप ने कहा कि पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश की धरती से जो संदेश दिया है, वह बहुत प्रेरणादायी है. हमारी सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए समर्पित है. हमारी सरकार विरासत और विकास को लेकर आगे बढ़ रही है.

हमारी बहनों-बेटियों के लिए सौभाग्य का दिन

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके ने कहा कि आज हमारी बहनों-बेटियों के लिए सौभाग्य का दिन है. देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती के मौके पर आयोजित महिला सशक्तीकरण महासम्मेलन को जिस प्रकार से पीएम मोदी ने संबोधित किया है, वो हम लोगों के लिए हर्ष का विषय है.

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि पीएम मोदी ने प्रदेश को तमाम सौगातें दी हैं. हम उन्हें इसके लिए धन्यवाद देते हैं. हमारी सरकार सेवा, संकल्प, सुशासन के रास्ते पर आगे बढ़ रही है. उन्होंने देवी अहिल्याबाई के योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया है. उन्होंने आतंकवादियों को आगाह किया है कि उन्हें बख्शा नहीं जाएगा.

पीएम मोदी को सुनकर बहुत अच्छा लगा

मंत्री प्रद्युम्न तोमर ने कहा कि पीएम मोदी को सुनकर बहुत अच्छा लगा. उन्होंने महिलाओं के उत्थान पर चर्चा की और देवी अहिल्याबाई के योगदान को याद किया. उनके संबोधन ने जनता के अंदर उत्साह भरने का काम किया है.

साथ ही मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि पीएम मोदी ने देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर जनसमूह को संबोधित किया. इस दौरान लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था. हम दावे के साथ कह सकते हैं कि आने वाले दिनों में देश विकसित भारत जरूर बनेगा.

मंत्री प्रतिमा बागरी ने कहा कि पीएम मोदी की ओर से दी गई सौगातों से प्रदेश को नई उड़ान मिल रही है. उनके नेतृत्व में महिलाओं का सशक्तीकरण हो रहा है. हम उनको धन्यवाद देते हैं.

सम्मेलन में मौजूद एक महिला ने कहा कि पीएम मोदी को सुनकर और देखकर काफी अच्छा लगा. उन्होंने बहन-बेटियों के लिए तमाम काम किए हैं. हम इसके लिए उन्हें धन्यवाद देते हैं.

ये भी पढ़ें: अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्मजयंती: PM मोदी ने भोपाल में अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- वे सांस्कृतिक विरासत की महान संरक्षक थीं

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

2 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

5 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

6 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

6 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

6 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

6 hours ago